Posted by : achhiduniya 28 November 2018


सुपर स्टार रजनीकांत और अक्षय कुमार पहली बार साथ फिल्म 2.0 मे काम करने वाले हैं। ये फिल्म 29 नवंबर को रिलीज होने वाली है। इसे अब तक की सबसे महंगी फिल्म बताया जा रहा है, इसका बजट करीब 450 करोड़ रुपए है। रजनीकांत और अक्षय कुमार की आगामी फिल्म 2.0 से सेलुलर ऑपरेटर्स असोसिएशन ऑफ इंडिया और टॉवर इंफ्रास्ट्रक्चर्स प्रोवाइडर्स असोसिएशन को भारी आपत्ति है। फिल्म मे अक्षय कुमार ऐसे विलेन बने हैं जो मोबाइल रखने वाले हर आदमी को मार देता है। 
अब मोबाइल रखने वाले लोगों से इस विलेन की क्या प्रॉब्लम है ये तो फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा लेकिन फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद सेलुलर असोसिएशन चाहती है कि फिल्म की रिलीज पर ही रोक लगा दी जाए। क्योंकि इसमें कई चीजों को गलत रोशनी में दिखाया जा रहा है। उन्होंने फिल्म के प्रोड्यूसर, डिस्ट्रीब्यूटर्स और सेंसर बोर्ड के चेयरमैन को लीगल नोटिस भेज दिया है। उनके मुताबिक फिल्म में दिखाया गया कि मोबाइल सर्विस और टॉवर पर्यावरण पर गलत असर डाल रहे हैं और यह जनहित के खिलाफ हैं। उनकी नाराजगी इस हद तक पहुंच गई है कि वह चाहते हैं कि बोर्ड इस फिल्म की रिलीज ही रोक दे। 
यह काफी हैरान करने वाला है कि एक सामाजिक मुद्दा लेकर आ रही फिक्शन फिल्म पर इस तरह का रिएक्शन आ रहा है क्योंकि जानकारी के मुताबिक फिल्म मोबाइल सर्विसेज और डेवलपमेंट के खिलाफ नहीं बल्कि अनियमित विकास और कानून की अनदेखी के खिलाफ है। ये तो कई वैज्ञानिक सर्वे में माना गया है कि ज़रूरत से ज्यादा रेडिएशन खतरनाक है और इससे पर्यावरण के साथ-साथ पक्षियों को भी खतरा है। फिल्म की थीम भी कुछ इसी तरह का संदेश लेकर आ रही है,लेकिन बिना फिल्म देखे ही इसका विरोध करना शुरू कर दिया गया है। रजनीकांत और अक्षय कुमार दो बड़े सितारे हैं और अगर फिल्म में मोबाइल टॉवर या सेलुलर रेडिएशन को लेकर कोई संदेश होगा तो कुछ फैन्स इसे मान भी लेंगे,लेकिन लोग इस फिल्म के बाद मोबाइल का इस्तेमाल बंद कर देंगे मुश्किल ही लगता है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ लोकसभा के बाद राज्यसभा में भी ध्वनि मत से पास हुआ एंटी पेपर लीक बिल, 10 साल तक की सजा का है प्रावधान।@ PM पर अभद्र टिप्पणी के मामले में एक्शन, जंतर-मंतर प्रदर्शन में शामिल युवती के खिलाफ FIR @ चीन के दम पर उछलने वाले PAK को भारत की नेवी से लग रहा डर, पाकिस्तानी एक्सपर्ट्स का कबूलनामा।@ धौला कुआं, IGI एयरपोर्ट और महिपालपुर का ट्रैफिक होगा खत्म, दिल्ली में बनेगा हाई स्पीड कॉरिडोर, नोएडा-गाजियाबाद तक कनेक्टिविटी।@ धौला कुआं, IGI एयरपोर्ट और महिपालपुर का ट्रैफिक होगा खत्म, दिल्ली में बनेगा हाई स्पीड कॉरिडोर, नोएडा-गाजियाबाद तक कनेक्टिविटी।@ IIT प्रोफेसर पर प्रियंका गांधी की ‘गोमूत्र’ वाली टिप्पणी की 215 शिक्षाविदों ने की आलोचना, पत्र लिखकर बताया उनका योगदान।@ 6 महीने से न विधायक न MLC फिर कैसे मंत्री बने हैं दीपक प्रकाश? सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार से पूछा सवाल।@ पंजाब पेपर लीक विवाद दिल्ली पहुंचा; AAP ऑफिस पर BJP का विरोध प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री का इस्तीफा मांगा।@ MLC बनाने के नाम पर 1.5 करोड़ की ठगी, बेंगलुरु की समाजसेवी महिला ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप।@ आप कोर्ट नहीं हैं, सिर्फ सलाह या सिफारिश दे सकते,SC ने अनुसूचित जाति आयोग की शक्तियों पर किया बड़ा कमेंट।@ देश की सुरक्षा खतरे में', हाईकोर्ट ने पुलिस को कानून के दुरुपयोग पर लगाई फटकार।@ Meta ने गलती के बाद ली बड़ी सीख- अब PM मोदी समेत प्रमुख हस्तियों की पोस्ट पर रहेगी विशेष निगरानी-सूत्र।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -