Posted by : achhiduniya 28 November 2018


पाकिस्तान के नारोवाल जिले में स्थित करतारपुर साहिब गुरुद्वारा सिख समुदाय का पवित्र धार्मिक स्थल है। सिखों के प्रथम गुरू गुरूनानक देव जी ने जीवन के आखिरी 18 साल यहां गुजारे। करतारपुर में ही नानकदेव जी ज्योतिज्योत समा गए। यहीं पर सबसे पहले लंगर की शुरूआत हुई थी। नानकदेव जी ने 'नाम जपो, कीरत करो और वंड छको' का सबक दिया था। करतारपुर साहिब गुरुद्वारा गुरुदासपुर में भारतीय सीमा के डेरा साहिब से महज चार किलोमीटर की दूरी पर है। करतापुर कॉरिडोर बनने से सिखों का 70 साल लंबा इंतजार खत्म होगा। भारत के करोड़ों सिख गुरु नानक की समाधि के दर्शन कर पाएंगे।  सिख श्रद्धालुओं को बिना वीजा के पाकिस्तान में एंट्री मिलेगी, सिर्फ टिकट लेना होगा।  कॉरिडोर खुलने से भारत-पाकिस्तान के बीच भरोसा बढ़ेगा। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपने देश में करतारपुर कॉरीडोर का शिलान्यास किया है। इस मौके पर भारत की विदेश राज्य मंत्री हरसिमरत कौर, एचएस पुरी और पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू रहे मौजूद रहे। 
करतारपुर में ही सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव जी ने अंतिम सांस ली थी। करतारपुर साहिब पाकिस्तान में रावी नदी के पार स्थित है और डेरा बाबा नानक से करीब 4 किलोमीटर दूर है। सिख गुरु ने 1522 में इस गुरुद्वारे की स्थापना की थी। करतारपुर गलियारे से भारतीय सिख श्रद्धालु करतारपुर में स्थित गुरुद्वारा दरबार साहिब तक वीजारहित यात्रा कर सकेंगे। इस गलियारे के 6 महीने के भीतर बनकर तैयार होने की उम्मीद है। भारत ने इस गलियारे का प्रस्ताव पाकिस्तान को करीब बीस वर्ष पहले दिया था। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मुहम्मद फैसल ने करतारपुर के लिए रवाना होने से पहले बुधवार को इस्लामाबाद में मीडिया से बातचीत में बताया कि अगले वर्ष नवंबर में गुरु नानक देव की 550 जयंती से पहले गलियारे का निर्माण पूरा हो जाएगा।


Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ लोकसभा के बाद राज्यसभा में भी ध्वनि मत से पास हुआ एंटी पेपर लीक बिल, 10 साल तक की सजा का है प्रावधान।@ PM पर अभद्र टिप्पणी के मामले में एक्शन, जंतर-मंतर प्रदर्शन में शामिल युवती के खिलाफ FIR @ चीन के दम पर उछलने वाले PAK को भारत की नेवी से लग रहा डर, पाकिस्तानी एक्सपर्ट्स का कबूलनामा।@ धौला कुआं, IGI एयरपोर्ट और महिपालपुर का ट्रैफिक होगा खत्म, दिल्ली में बनेगा हाई स्पीड कॉरिडोर, नोएडा-गाजियाबाद तक कनेक्टिविटी।@ धौला कुआं, IGI एयरपोर्ट और महिपालपुर का ट्रैफिक होगा खत्म, दिल्ली में बनेगा हाई स्पीड कॉरिडोर, नोएडा-गाजियाबाद तक कनेक्टिविटी।@ IIT प्रोफेसर पर प्रियंका गांधी की ‘गोमूत्र’ वाली टिप्पणी की 215 शिक्षाविदों ने की आलोचना, पत्र लिखकर बताया उनका योगदान।@ 6 महीने से न विधायक न MLC फिर कैसे मंत्री बने हैं दीपक प्रकाश? सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार से पूछा सवाल।@ पंजाब पेपर लीक विवाद दिल्ली पहुंचा; AAP ऑफिस पर BJP का विरोध प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री का इस्तीफा मांगा।@ MLC बनाने के नाम पर 1.5 करोड़ की ठगी, बेंगलुरु की समाजसेवी महिला ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप।@ आप कोर्ट नहीं हैं, सिर्फ सलाह या सिफारिश दे सकते,SC ने अनुसूचित जाति आयोग की शक्तियों पर किया बड़ा कमेंट।@ देश की सुरक्षा खतरे में', हाईकोर्ट ने पुलिस को कानून के दुरुपयोग पर लगाई फटकार।@ Meta ने गलती के बाद ली बड़ी सीख- अब PM मोदी समेत प्रमुख हस्तियों की पोस्ट पर रहेगी विशेष निगरानी-सूत्र।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -