Posted by : achhiduniya 16 November 2018


रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अब एक-दूसरे के हो चुके हैं। दोनों ने इटली के बेहद खूबसूरत जगह लेक कोमो में कोंकणी और सिंधी रिति-रिवाज़ों के साथ शादी की। दीपिका और रणवीर ने दोनों शादियों में बॉलीवुड के सबसे फेवरेट डिज़ाइनर सब्यासाची मुखर्जी के आउटफिट्स पहनें।  जूलरी से लेकर लहंगे, साड़ी, कुर्ता और शेरवानी तक, सभी कुछ सब्यासाची का डिज़ाइन किया हुआ था। इससे पहले विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने भी अपनी मेहंदी, सगाई, शादी और रिसेप्शन में सिर्फ सब्यासाची ही पहना था। दीपिका पादुकोण के इस खूबसूरत लाल लहंगे में सबसे खास रही उनकी ओढ़नी, जिसे देखते ही सबकी नज़रें वहीं टिक गई। 
लाल जोड़े में सजी दीपिका के इस पूरे लुक में सबसे खास उनकी लाल चुनरी थी, जिस पर लिखा हुआ था- सदा सौभाग्यवती भव: !! यह चुनरी दुल्हन को सिर पर उढ़ाऊ जाती है। जो खासकर लड़के वालों की तरफ से आती है। इस चुनरी के अलावा दीपिका पादुकोण की सगाई की अंगूठी भी बेहद खास थी, जिसकी कीमत करोड़ों में है। परिवार और करीबियों की मौजूदगी में दोनों ने 14 नवंबर को कोंकणी और 15 नवंबर को सिंधी रीति रिवाजों से शादी कर ली है। रणवीर सिंह के पापा ने अपनी नई नवेली बहू दीपिका पादुकोण का अपने परिवार में स्वागत करते हुए कहा, ये दीवानी तो भवनानी हो गई। रणवीर सिंह के पापा के इस रिएक्शन के बारे में उनकी स्टाइलिश निताशा गौरव ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए सभी को बताया है। 
आपको बता दें कि जगजीत सिंह भवनानी ने ये रणवीर दीपिका का फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' के गाने दीवानी मस्तानी से जोड़कर कहा है। रणवीर के पापा के इस कमेंट को सभी काफी पसंद कर रहे है और मुस्कुराए बिना नही रह पा रहे हैं। इसके साथ ही निशता ने इस ग्रैंड वेडिंड से जुड़ी एक और बात सभी के साथ साझा की है। अब दीपिका और रणवीर बेंगलुरू और मुम्बई में शादी की रिसेप्शन देंगे। लेक कोमो में शादी के बाद दीपिका बेंगलुरू में 21 नवंबर को और रणवीर मुंबई में 28 नवंबर को रिसेप्शन पार्टी देंगे। बेंगलुरू के लीला पैलेस और मुम्बई के हयात होटल में रिसेप्शन होगा।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ ईंधन बचाने के लिए PM मोदी ने पेश की मिसाल, महज 2 गाड़ियों के काफिले में निकले।@ वीडी सतीशन हो सकते हैं केरलम के नए मुख्यमंत्री, कल कांग्रेस करेगी नाम का ऐलान-सूत्र।@ पुणे में अस्पताल के सामने मिला बम, सात घंटे का लगा था टाइमर, जांच में जुटी पुलिस।@ परीक्षा खत्म करो, 12वीं के अंकों के आधार पर दो दाखिला, NEET विवाद के बीच तमिलनाडु सीएम विजय का बड़ा बयान।@ पंचकूला, अंबाला, सोनीपत,हरियाणा 7 नगर निकायों में 6 पर जीती बीजेपी।@ असम मंत्रिमंडल ने UCC लागू करने की मंजूरी दी, 26 मई को विधानसभा में पेश होगा बिल। @ भारत हमेशा से एक हिंदू राष्ट्र रहा है, RSS इसे नहीं बना रहा है-दत्तात्रेय होसाबले।@ कार्डियक अरेस्ट, शरीर पर 6 जगह चोट के भी निशान,पोस्टमार्टम रिपोर्ट में प्रतीक यादव की मौत का हुआ खुलासा।@ NEET UG-2026 पेपर लीक केस में CBI का बड़ा एक्शन, 5 आरोपी गिरफ्तार, कई राज्यों में छापेमारी।@ देश के पहले सेमी हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर को मंजूरी, सिर्फ 48 मिनट में अहमदाबाद से धोलेरा पहुंचेंगे यात्री।@ LPG का विकल्प खुद बनाएगा भारत, मोदी कैबिनेट ने कोल गैसिफिकेशन प्रोजेक्ट को दी मंजूरी, 3 लाख करोड़ का निवेश।@ मारोली में हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, सुरक्षित बाहर निकले निरमा ग्रुप के ध्रुमिल पटेल और अन्य यात्री।@ केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी बस से सफर करेंगे, पीएम मोदी की अपील के बाद बड़ा फैसला।@ वेणुगोपाल को बनाया सीएम तो वायनाड को बना देंगे अमेठी, केरल में राहुल-प्रियंका को धमकी।@ दिल्ली से नोएडा एयरपोर्ट तक फर्राटेदार सफर, 10 लेन का बाईपास ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा, DND-चिल्ला बॉर्डर पर ट्रैफिक घटेगा।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -