- Back to Home »
- Discussion »
- नोटबन्दी में इंतज़ार नहीं किया तो राम मंदिर के लिए इंतज़ार क्यों....? उद्धव ठाकरे
Posted by : achhiduniya
24 November 2018
शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे आज अयोध्या पहुंचे। उद्धव ठाकरे अपने परिवार यानी अपनी पत्नी रश्मी और बेटे के साथ आशीर्वाद और सम्मान समारोह में पहुंचे। इस दौरान ठाकरे ने मोदी सरकार पर हमला बोल। ठाकरे ने कहा, हम यहां राजनिती करने नहीं आए हैं, हमें राम मंदिर बनाने की तारीख चाहिए। ठाकरे ने कहा मैं यहां राजनीति करने नहीं आया हूं, हमें मंदिर बनाने की तारीख चाहिए। मैं यहां सोएं हुए कुंभकर्ण को जगाने आया हूं। उद्धव ने कहा, राम मंदिर के लिए और कितने साल इंतजार करना होगा। सुनते आ रहे हैं मंदिर वहीं बनाएंगे, लेकिन तारीख कब बताएंगे।
हर हिंदू चाहते है मंदिर बने,सब मिलकर
राममंदिर बनाएं। जब बहुमत की सरकार है तो देर किस बात की हो रही है। उद्धव ठाकरे ने
कहा नोटबन्दी में इंतज़ार नहीं किया तो राम मंदिर के लिए इंतज़ार क्यों...? केंद्र की मजबूत सरकार मंदिर पर कानून बनाए, वादे
को निभाना ही हिंदुत्व है। मंदिर निर्माण में कंधे से कंधा मिलाकर साथ देंगे।

