- Back to Home »
- Suggestion / Opinion »
- एयरपोर्ट, स्कूलों और अस्पतालों के लिए सरकारों द्वारा जमीन अधिग्रहित की जा सकती है तो राम मंदिर के लिए क्यों नहीं.....बाबा रामदेव
एयरपोर्ट, स्कूलों और अस्पतालों के लिए सरकारों द्वारा जमीन अधिग्रहित की जा सकती है तो राम मंदिर के लिए क्यों नहीं.....बाबा रामदेव
Posted by : achhiduniya
24 November 2018
योग गुरू बाबा रामदेव ने राम मंदिर को लेकर बडा बयान दिया है। हरिद्वार उद्घाटन के मौके पर योग गुरू बाबा रामदेव ने कहा कि जब एयरपोर्ट, स्कूलों और अस्पतालों के लिए सरकारों द्वारा जमीन अधिग्रहित की जा सकती है तो राम मंदिर के लिए क्यों नहीं। बाबा रामदेव ने कहा कि ये मालिकाना हक, रजिस्ट्री का मुकदमा नहीं है। ये धरती राम और कृष्ण की है लिहाजा जल्द से जल्द ये जमीन अधिग्रहित कर सरकार को ट्रस्ट को सौंप देनी चाहिए और धर्म मंदिर बनाना चाहते हैं।
बाबा रामदेव ने आगे कहा कि लोग धैर्य
खो चुके हैं। राम मंदिर के लिए कानून लेकर आओ, नहीं तो लोग खुद
ही इसे बनाना शुरू कर देंगे। अगर लोग ऐसा करेंगे तो साम्प्रदायिक सौहार्द बिगड़
सकता है।

