- Back to Home »
- State News »
- सिग्नेचर ब्रिज की खास बाते......?
Posted by : achhiduniya
04 November 2018
दिल्ली में रविवार को सिग्नेचर ब्रिज का उद्घाटन किया गया।
इस मौके पर अरविंद केजरीवाल अपनी पूरी कैबिनेट के साथ मौके पर
मौजूद थे। यमुना पर बन रहा यह ब्रिज दिल्ली के
वज़ीराबाद से गाज़ियाबाद की ओर जाने वाले लोगों के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा। अभी
तक ट्रैफिक अधिक होने के नाते यहां काफी जाम लग जाता था जिससे लोगों को निजात
मिलेगी। कुतुबमीनार से भी दुगुनी ऊंचाई वाला यह ब्रिज 675
मीटर लंबा है। 5
नवंबर से यह आम जनता के लिए भी खोल दिया जाएगा।
इस परियोजना के पूरा होने से न
सिर्फ उत्तरी और उत्तरपूर्वी दिल्ली के बीच यात्रा का समय कम हो जायेगा बल्कि यहां
से पूरी दिल्ली को देखने का मजा भी लिया जा सकेगा। अब तक सारे
ट्रैफिक का भार वज़ीराबाद के पुराने ब्रिज के ऊपर ही था और यहां काफी जाम लग जाता
था जिसकी वजह से लोग 2 से 3 तीन घंटे तक फंसे रहते थे। बता दें कि 675 मीटर लंबे इस ब्रिज चार लिफ्ट लगाए गए
हैं जिनकी कुल क्षमता 50 लोगों को ले जाने की है।
इस क्षेत्र के विधायक कपिल
मिश्रा ने बताया की यह ब्रिज एक पर्यटक स्थल होगा। सिग्नेचर ब्रिज का प्रस्ताव
2004 में प्रस्तुत किया गया था जिसे 2007 में दिल्ली मंत्रिपरिषद की मंजूरी मिली
थी. शुरुआत में अक्टूबर 2010 में दिल्ली में आयोजित होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों
के पहले 1131 करोड़ रुपये की संशोधित लागत में बृज का निर्माण पूरा होना था. इसकी
लागत 2015 में बढ़कर 1,594 करोड़ रुपये हो गयी।
यह ब्रिज 2018 में 1650
करोड़ रुपये की लागत से बनकर तैयार हुई है। इस
ब्रिज पर 154 मीटर
ऊंचा ग्लास बॉक्स भी होगा जो पर्यटक स्थल के रूप में लोगों को शहर का ‘बर्ड्स-आई
व्यू’देगा।
इसके अलावा ऊपर तक जाने के लिए चार लिफ्ट भी लगाई गई हैं जिससे एक बार में 50 लोगों
को ले जाया जा सकता है।
हालांकि अभी लिफ्ट का परिचालन शुरू नहीं नहीं हो पाया है। एक
अधिकारी के अनुसार इसमें दो महीने लग सकते हैं।