Posted by : achhiduniya 15 December 2018


विपक्षी लो से शरद पवार की मुलाकाते 2019 मे होने वाले लोकसभा चुनावो को मत्ते नजर रखते हुए अहम मानी जा रही है। हाल ही हुई पाँच राज्यो मे भारतीय जनता पार्टी की शिकस्त के चलते सभी विपक्षी दलो को एक मंच पर लाने के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) प्रमुख शरद पवार अहम भूमिका निभाने मे जुट गई है। बीजू जनता दल (BJD) के एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के प्रमुख शरद पवार से मुलाकात की। यह मुलाकात महाराष्ट्र के पुणे में शरद पवार के घर पर हुई है। राजनीतिक गलियारे में चर्चा शुरू हो गई हैं कि क्या एनसीपी प्रमुख शरद पवार कोई राजनीतिक समीकरण बिठाने में लगे हैं। 
क्या वह लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी दलों को एक मंच पर लाने की कोशिश कर रहे हैं। आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री और तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के सुप्रीमो एन चंद्रबाबू नायडू और नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारुख अब्दुल्ला की मुलाकात शरद पवार से मुलाकात की थी। इस बैठक में 2019 के लोकसभा चुनाव में गैर बीजेपी और गैर कांग्रेस के गठबंधन की संभावनाओं पर चर्चा हुई थी। जुलाई में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और शरद पवार के बीच लंबी बातचीत हुई थी। हालांकि इस बैठक के बाद ममता ने यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी से भी मुलाकात हुई थी। पवार और महाराष्ट्र स्वाभिमान पार्टी (MSP) के प्रमुख नारायण की मुलाकात हुई थी। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे कोंकण इलाके के कद्दावर नेता माने जाते हैं। 
हाल ही में कांग्रेस छोड़कर नई पार्टी बनाई। शरद पवार की पार्टी महाराष्ट्र में ही सबसे ज्यादा ताकतवर है। पिछले चुनावों में पार्टी का प्रदर्शन अच्छा नहीं होने के चलते 2019 के लोकसभा चुनाव में यह पार्टी मजबूती के साथ उतरने की कोशिश में है। इस लिहाज से नारायण राणे और शरद पवार की बैठक के कई मायने हो सकते हैं। शरद पवार ने बुधवार को कहा कि लोगों ने बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार के नीतियों को खारिज कर दिया है। बुधवार को 78 साल के हुए शरद पवार ने कहा कि उनका दल कांग्रेस का समर्थन देगा। उन्होंने सुझाव दिया कि समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को भी राहुल गांधी के नेतृत्व को स्वीकार कर लेना चाहिए। इसी साल मार्च में कांग्रेस के बाद एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने डिनर का आयोजन किया था। 
इस डिनर में उन्होंने 19 विपक्षी दलों के नेताओं को बुलाया था। मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद भी जहां सपा, टीएमसी जैसे दल राहुल गांधी को महागठबंधन का नेता मानने से साफ इनकार करते दिखे वहीं शरद पवार इन दलों को सलाह देते दिखे।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ तीन सुरक्षा घेरे, QR कोड से एंट्री,बंगाल में काउंटिंग सेंटरों की ऐसी सुरक्षा, परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर।@ राष्ट्रपति तक पहुंचा राजनीतिक विवाद, AAP से अलग हुए सातों सांसद करेंगे मुलाकात, CM मान भी पहुंचेंगे।@ बंगाल- चुनाव के बीच बेटी की लाश खोजता पिता, फूल और चॉकलेट लेकर समाधि पर गया तो गायब मिला शव।@ बंगाल- अब तक का सबसे हिंसक चुनाव, जब एक ही चुनाव में हुई थी 75 लोगों की मौत।@ ओडिसा- सड़क किनारे वाले वेंडर का दही बड़ा बना जहर, खाने से 25 बच्चों समेत 58 लोगों को फूड प्वाइजनिंग।@ विवेक विहार अग्निकांड में सामने आई बड़ी लापरवाही- बेसमेंट समेत चार मंजिल मकान लेकिन कोई इमरजेंसी Exit नहीं, छत पर ताला।@ दिल्ली- विवेक विहार की बिल्डिंग में लगी भीषण आग में 9 लोगों की मौत, शव देख मर्द-औरत की पहचान भी मुश्किल।@ फाल्टा के सभी 285 मतदान केंद्रों पर 21 मई को फिर से कराया जाएगा मतदान, 24 को आएंगे नतीजे-EC @ बिहार के जहानाबाद में 46 शिक्षकों के करियर पर संकट के बादल, परीक्षा ड्यूटी से गायब होने पर हुआ एक्शन।@ नेपाल ने भारत और चीन से कहा-कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए हमारी जमीन का इस्तेमाल बंद करें।@ गंगा में सेल्फी लेते समय सगी बहनों समेत चार डूबे, मुंडन संस्कार की खुशियां गम में बदलीं।@ पाकिस्तान में हिंदू समुदाय के दो युवाओं ने पास की CSS परीक्षा।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -