- Back to Home »
- Politics »
- 2019 के आम चुनाव में बीजेपी को सत्ता से उखाड़ फेकेगी कांग्रेस....राहुल गांधी ने किया ऐलान
Posted by : achhiduniya
10 December 2018
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा देश में डर का एक माहौल बनाया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि मीडिया को भी दबाने की कोशिश की गई। सुप्रीम कोर्ट और सेना के बहाने मोदी सरकार को घेरते हुए राहुल ने कहा, सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश खुले तौर पर कह रहे हैं कि उन्हें काम करने नहीं दिया जा रहा है। सेना के जनरल कह रहे हैं कि मोदी सेना का दुरुपयोग कर रहे हैं और चुनाव आयोग को भी दबाया जा रहा है। राहुल गांधी ने दावा किया है कि उनकी पार्टी 2019 के आम चुनाव में बीजेपी को सत्ता से उखाड़ फेकेगी। इस दौरान राहुल गांधी ने बीजेपी पर न्यायपालिका, सेना और मीडिया जैसे संस्थानों की विश्वसनीयता को कमजोर करने का आरोप भी लगाया। राहुल ने कहा, हम बीजेपी को उसकी जगह दिखाएंगे और चुनाव में हराएंगे। 2019 में हम सुनिश्चित करेंगे कि दिल्ली में बीजेपी को सत्ता से बेदखल किया जाए।
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, हम इन संस्थानों की रक्षा के लिए लड़ेंगे। हम
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और बीजेपी के जैसे नहीं हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र में सत्तासीन लोग मीडिया
को बेरोजगारी और किसानों की दुर्दशा जैसे मुद्दे नहीं उठाने दे रहे हैं। पूर्व प्रधानमंत्री
मनमोहन सिंह की सराहना करते हुए राहुल ने कहा कि उन्होंने यह दिखाया कि कैसे
विनम्रता और सम्मान के साथ नेतृत्व किया जाता है। इस दौरान किसानों और युवाओं का
मुद्दा उठाते हुए भी राहुल ने बीजेपी पर हमला बोला। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, मोदी सरकार किसानों को बोझ समझती है। मुख्य
मुद्दे नौकरियां और किसानों का बकाया है। देश में रोष बढ़ता जा रहा है। किसानों के
भविष्य की सुरक्षा किए बगैर देश आगे नहीं बढ़ सकता, यह शत प्रतिशत
स्पष्ट है।

