Posted by : achhiduniya 02 December 2018


टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक फडणवीस सरकार ने शिरडी साईं ट्रस्ट के चेयरपर्सन और बीजेपी नेता सुरेश हवाड़े से लोन के लिए अनुरोध किया था। उन्होंने इसकी मंजूरी दे दी। इससे पहले इतना बड़ा लोन किसी सरकारी कॉर्पोरेशन को नहीं दिया गया। लोन के वापसी की कोई समयसीमा भी तय नहीं की गई है। शनिवार को लोन की रकम जारी करने के निर्देश दिए गए। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक इस सिंचाई प्रोजेक्ट की कुल लागत करीब 1200 करोड़ रुपये है। इसमें 500 करोड़ रुपये शिरडी ट्रस्ट से मिल जाएंगे और अगले दो साल में जल संसाधन विभाग 700 करोड़ रुपये जारी करेगा।
दो साल में इस प्रोजेक्ट के पूरा कर लिए जाने की उम्मीद है। ट्रस्ट ने महाराष्ट्र सरकार को 500 करोड़ रुपये का ब्याज मुक्त कर्ज दिया है। इसका इस्तेमाल नीलवंडे के रुका हुए सिंचाई प्रोजेक्ट को पूरा करने में किया जाएगा ताकि अहमदनगर जिले की कई तहसीलों की पानी की जरूरत को पूरा किया जा सके। इसके लिए साईंबाबा मंदिर ट्रस्ट और  गोदावरी-मराठवाड़ा सिंचाई विकास कॉर्पोरेशन के बीच सहमति पत्र पर हस्ताक्षर हुए हैं।
इस रिपोर्ट में एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से लिखा गया है कि अहमदनगर जिले के अकोली, संगमनर, राहुरी, कोपरगांव और शिरडी गांवों को प्रॉजेक्ट से फायदा होगा। शिरडी मंदिर ट्रस्ट के पास 21,00 करोड़ रुपये का डिपोजिट है। इस ट्रस्ट की रोजाना कमाई 2 करोड़ रुपये है और सालाना 700 करोड़ रुपये की आय होती है। यहां रोजाना 70 हजार दर्शनार्थी आते हैं वहीं त्यौहारी मौसम में यह आंकड़ा साढ़े तीन लाख को पार कर जाता है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में एक्शन,6 हिरासत में, टिन्नू यादव की तलाश जारी।@ बंगाल विधानसभा में सोमवार को पेश किया जा सकता है UCC बिल -सूत्र।@ छत्तीसगढ़ में UCC का ड्राफ्ट तैयार करेगी देसाई समिति, साय सरकार ने शुरू की कानूनी प्रक्रिया।@ पटना में खान सर के कोचिंग में शॉर्ट सर्किट, चिंगारी देख क्लासरूम से भागे छात्र।@ बिहार ड्राइविंग लाइसेंस के नियम में बदलाव, अब ट्रेनिंग सर्टिफिकेट होगा अनिवार्य।@ भरत तिवारी केस के आरोपी SDPO पर 19 साल पहले भी लगा था गलत एनकाउंटर का आरोप, क्लीन चिट पर मानवाधिकार था असहमत। @ पाइल्स का ऑपरेशन कराने के बाद युवक की मौत- रायगढ़ के खरसिया अस्पताल में परिजनों ने डॉक्टरों पर उठाए सवाल।@ नीट यूजी 2026: री-नीट की आंसर-की का 22 लाख छात्रों को इंतजार, फिजिक्स के इन 2 सवालों पर फंसा पेंच।@ कोचिंग संचालकों ने अनिश्चितकालीन बंद का किया ऐलान- शिवपुरी में फायर सेफ्टी नियमों पर स्पष्ट गाइडलाइन की मांग।@ दिल्ली में लगेंगे 25 से ज्यादा चार्जिंग पॉइंट वाले सुपर स्टेशन! मेट्रो स्टेशन और बाजारों में बनेंगे EV हब। @ उज्जैन में मुहर्रम के जुलूस में स्टंट, क्रेन से कार लटकाकर आसमान में 40 फीट ऊपर किया ब्लास्ट।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -