Posted by : achhiduniya 01 December 2018


पूर्व क्रिकेटर व कांग्रेस नेता और पंजाब के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू अपने ही दिए बयानो  के चलते विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं। पाकिस्तान के करतारपुर कॉरिडोर के कार्यक्रम में राहुल गांधी ने भेजा था वाले बयान पर नवजोत सिंह सिद्धू पलटी मारी है। उन्होंने पाकिस्तान दौरे को लेकर एक बार फिर से सफाई दी है कि उन्हें राहुल गांधी ने पाकिस्तान जाने के लिए कभी नहीं कहा था। शुक्रवार को सिद्धू ने कहा था कि करतारपुर साहिब गलियारा के शिलान्यास समारोह में शामिल होने के लिये उन्हें कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने वहां भेजा था और इसलिए वही उनके कप्तान' हैं। जब नवजोत सिंह सिद्धू बोले- आप किस कैप्टन की बात कर रहे हैं, मेरे कैप्टन तो राहुल गांधी हैं। नवजोत सिंह सिद्धू ने शुक्रवार की देर रात एक ट्वीट किया और लिखा- राहुल गांधी जी ने मुझे कभी भी पाकिस्तान जाने के लिए नहीं कहा था, इसलिए आप अपने तथ्यों को ठीक कर लें। पूरी दुनिया जानती है कि मैं प्रधानमंत्री इमरान खान के निजी आमंत्रण पर गया था।
Get your facts right before you distort them,
Rahul Gandhi Ji never asked me to go to Pakistan.
The whole world knows I went on Prime Minister Imran Khan's personal invite.
— Navjot Singh Sidhu (@sherryontopp) November 30, 2018
पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने शुक्रवार को कहा कि वह कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी थे, जिन्होंने उन्हें करतारपुर गलियारे के आधारशिला समारोह में भाग लेने के लिए पाकिस्तान भेजा। नवजोत सिंह सिद्धू ने हैदराबाद में एक प्रेसवार्ता में पूछे गए प्रश्न का जवाब देते हुए कहा, मेरे कैप्टन राहुल गांधी हैं। उन्होंने जहां जरूरत लगी, मुझे हर जगह भेजा। जब यह पूछा गया कि उन्होंने पाकिस्तान जाने के लेकर अपने कैप्टन की सलाह अनसुनी क्यों की, तब उन्होंने कहा,आप किस कैप्टन की बात कर रहे हैं। ओह. कैप्टन अमरिंदर सिंह वे आर्मी कैप्टन हैं। मेरे कैप्टन राहुल गांधी हैं। कैप्टन के कैप्टन भी राहुल गांधी हैं।
पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने आयोजन में भाग लेने के पाकिस्तान के निमंत्रण को अस्वीकार कर दिया था और कहा था कि वह भारत में आतंकवाद को समर्थन जारी रख रहा है। कहा जाता है कि वे सिद्धू के वहां जाने से भी खुश नहीं थे। नवजोत सिंह सिद्धू ने हालांकि कहा कि अमरिंदर सिंह उनके पिता जैसे हैं सिद्धू ने कहा,वे मुख्यमंत्री हैं और हमारे बॉस हैं। यह पहली बार नहीं है कि जब बिना सूचना के गया था।  पिछली बार जब मैं वहां (पाकिस्तान) गया था, तो मैंने कहा था कि मैं फिर से लोगों के लिए आऊंगा।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ यूपी-बिहार समेत 12 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, IMD की चेतावनी, दिल्ली-NCR में भी बदलेगा मौसम। @ असम में औसत से 29% कम हुई है बारिश, फिर भी बाढ़ के भयंकर संकट से कैसे जूझ रहा है प्रदेश।@ मॉनसून सत्र के पहले सप्ताह में राज्य सभा में 6 प्रतिशत तो लोक सभा में सिर्फ 5 फीसदी हुआ कामकाज।@ असम के कछार में फैक्टरी में सिलेंडर विस्फोट,चार श्रमिकों की मौत।@ आदर्श स्थिति न हो तो युवा विरोध करते हैं और उन्हें ये करना चाहिए, सरकार ने भी उन्हें नहीं रोका-निर्मला सीतारमण।@ तेज प्रताप जेल में, कई छात्रों पर केस, तेजस्वी बोले- प्रदर्शनकारियों पर दर्ज FIR नहीं हटे तो करेंगे बड़ा प्रदर्शन।@ जंतर मंतर के विरोध प्रदर्शन पर बोले उद्धव ठाकरे- लोकतंत्र को मिली ऑक्सीजन।@ कर्नाटक के पूर्व CM सिद्धारमैया का चुनावी राजनीति से संन्यास, बोले- 2028 में नहीं लड़ूंगा चुनाव।@ इस्तीफे से मेरी बेटी वापस नहीं आएगी, पेपर लीक के दोषियों को फांसी हो, खुदकुशी करने वाली छात्रा की मां।@ इंसान जैसी दिखने वाली रोबोट बनी टीचर,अमेरिका के हाई स्कूल में शुरू हुआ पायलट प्रोजेक्ट।@ मीराबाई चानु ने रचा इतिहास, भारत को दिलाया पहला गोल्ड ऋषिकांत सिंह ने जीता सिल्वर।@ बिहार CJP आंदोलन-तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, जेल भेजे गए सिवान में AK-47 से फायरिंग का सनसनीखेज दावा। @ असम के कछार में फैक्टरी में सिलेंडर विस्फोट, चार श्रमिकों की मौत।@ नंदन नीलेकणी की अगुवाई में बनी हाई पावर्ड टास्क फोर्स,पेपर लीक पर PM मोदी ने का नया वीडियो संदेश।@ कांवड़ यात्रा में इस बार दिखेगा भक्ति का नया रंग, ट्रेंड में हैं महादेव वाली ये भगवा टी-शर्ट।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -