- Back to Home »
- Judiciaries »
- हजरत निजामुद्दीन दरगाह में महिलाओं के प्रवेश पर रोक...दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र,दिल्ली सरकार और दरगाह ट्रस्ट को नोटिस जारी कर जवाब मांगा...
हजरत निजामुद्दीन दरगाह में महिलाओं के प्रवेश पर रोक...दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र,दिल्ली सरकार और दरगाह ट्रस्ट को नोटिस जारी कर जवाब मांगा...
Posted by : achhiduniya
10 December 2018
जनहित याचिका में कहा किया गया है कि दरगाह के बाहर हिंदी और अंग्रेजी में नोटिस लगा हुआ है
कि महिलाओं को प्रवेश की अनुमति नहीं है। छात्राओं ने याचिका में कहा है कि दिल्ली
पुलिस सहित कई प्राधिकारों से उन्होंने आग्रह किया, लेकिन कोई
जवाब नहीं मिला और इसलिए उन्होंने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। याचिकाकर्ताओं
की ओर से वकील कमलेश कुमार मिश्रा ने दायर याचिका में केंद्र, दिल्ली सरकार, पुलिस औरदरगाह
का प्रबंधन करने वाले ट्रस्ट को निर्देश देने की मांग की है कि महिलाओं का प्रवेश
सुनिश्चित करने के लिए दिशानिर्देश तय करें और महिलाओं के प्रवेश की अनुमति पर रोक
को असंवैधानिक घोषित करें।
दिल्ली की हजरत निजामुद्दीन
औलिया दरगाह में महिलाओं के प्रवेश पर रोक को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट ने नोटिस जारी
किया है। यह नोटिस दिल्ली सरकार, दिल्ली पुलिस
कमिश्नर, कानून मंत्रालय, हजरत निजामुद्दीन औलिया ट्रस्ट को जारी किया गया
है।


