Posted by : achhiduniya 02 December 2018


केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, मैं पाकिस्तान के प्रधानमंत्री से पूछना चाहता हूं कि अगर अफगानिस्तान में अमेरिका का सहयोग लेकर तालिबान के खिलाफ लड़ाई हो सकती है तो आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई क्यों नहीं हो सकती? पाकिस्तान को अगर लगता है कि वह अकेले अपने दमखम पर आतंकवाद का मुकाबला नहीं कर सकता तो अपने पड़ोसी देश भारत से भी वह सहयोग ले सकता है। गृहमंत्री ने कहा, मैं यह दावा नहीं करना चाहता कि आतंकवाद समाप्त हो गया है,लेकिन साढ़े चार साल में देश में आतंकवाद की कोई बड़ी वारदात नहीं हुई। यह केवल कश्मीर में सिमट गया है। वहां भी हालात सुधर रहे हैं। हमने पूरे जम्मू-कश्मीर को राजनीतिक प्रक्रिया में लाकर खड़ा किया है। आतंकवाद का जहां तक सवाल है। 
इसमें कोई दो मत नहीं है कि यह सब कुछ पाक प्रायोजित है। कश्मीर के बारे में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के कथित बयान पर सिंह ने कहा, मैं स्पष्ट करना चाहता हूं और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को भी यह संदेश देना चाहता हूं, मुद्दा कश्मीर नहीं है। कश्मीर तो भारत का अभिन्न अंग था, है और रहेगा। मुद्दा है तो आतंकवाद और अगर आतंकवाद पर पाकिस्तान बात करना चाहता है तो बात हो सकती है। गृहमंत्री ने कहा कि देश और देश की सीमाएं सुरक्षित हैं आतंकवाद में कमी आई है और नक्सलवाद अगले कुछ साल में खत्म हो जाएगा। उन्होंने कहा, मैं कह सकता हूं कि देश सुरक्षित है। जनता को आश्वस्त करना चाहता हूं कि हमारी सीमाएं सुरक्षित हैं। देश का मस्तक ऊंचा रहेगा। सिंह ने कहा, बीते चार साल में पहले की तुलना में नक्सलवाद में 50-60 प्रतिशत की कमी आई है। 90 जिलों का नक्सलवाद आठ नौ जिलों में सिमट कर रह गया है। 
तीन से पांच साल में यह नक्सलवाद समाप्त हो जाएगा। पत्रकारों से बात करते हुए राजनाथ ने प्रदेश में फिर एक बार बीजेपी की सरकार आने की उम्मीद जताई, तो वहीं उनके निशाने पर मुख्य रूप से कांग्रेस रही। राफेल डील पर कांग्रेस की जेपीसी गठित करने की मांग को खारिज करते हुए कहा, अब जब कांग्रेस यह मामला सुप्रीम कोर्ट में ले गई है, तो उसी के जजमेंट का इंतजार करना चाहिए। राजनाथ ने कहा, कांग्रेस ने देश की राजनीति में विश्वास का संकट पैदा किया है। कांग्रेस के लिए मंदिर और गाय चुनावी मुद्दा हो सकता है, लेकिन बीजेपी के लिए यह कोई चुनावी स्टंट नहीं है। यह हमारे सांस्कृतिक जीवन का अभिन्न अंग है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ राजस्थान में TATA Motors शो रूम सीज, बिना ट्रेड सर्टिफिकेट के 2 महीने में बेची 33 गाड़ियां।@ वकील नूपुर शर्मा ने दिल्ली HC में टिकने नहीं दी आरोपियों की बेल, दिल्ली के सबसे बड़े डिजिटल फ्रॉड का मामला।@ होर्मुज पार कर भारतीय टैंकर देश गरिमा पहुंचा मुंबई।@ चुनाव आयोग ने पीएम मोदी को आतंकवादी वाले बयान पर कांग्रेस अध्यक्ष को भेजा नोटिस, 24 घंटे में मांगा जवाब।@ बंगाल में मतदान के दौरान डराने-धमकाने वालों की खैर नहीं, हेल्पलाइन नंबर भी जारी-ECI @ गुजरात के वलसाड में बड़ा सड़क हादसा, 6 की मौत, कई गंभीर रूप से घायल।@ जैविक पिता नहीं होने पर बच्चे का भरण पोषण देना जरूरी नहीं,मेंटेनेंस मामले में सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला।@ E20 से आगे बढ़ेगा इथेनॉल मिश्रण? पेट्रोलियम मंत्रालय जल्द ले सकता है फैसला।@ वोटिंग से ठीक पहले TMC को तगड़ा झटका, गोपीबल्लवपुर के विधायक खगेन्द्रनाथ महतो BJP में शामिल।@ हाईकोर्ट ने कांग्रेसियों की गिरफ्तारी पर जताई सख्त नाराजगी, पुलिस से पूछा- कानूनी प्रक्रिया क्यों नहीं अपनाई?।@ ईरान ड्रोन के सामने बेबस होने पर अमेरिका के काम आई यूक्रेनी तकनीक, Sky Map से बदला खेल।@जागेश्वर धाम गर्भगृह विवाद पर डीएम बरेली ने सपत्नी मांगी माफ़ी, असलहा लेकर घुसा था सिपाही।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -