Posted by : achhiduniya 02 December 2018


पाक मीडिया को दिए एक इंटरव्यू मे पाक न्यूज चैनल ने जब सिद्धू से पूछा कि करतारपुर कॉरिडोर का क्रेडिट किसे देना चाहते हैं तो इसके जवाब में सिद्धू ने कहा कि पहल हमेशा पाकिस्तान ही करता है। सिद्धू के इस बयान पर बीजेपी ने सख्त नराजगी जाहिर की है। केंद्रीय राज्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि सिद्धू को आत्ममंथन की जरूरत है। उन्हें समझना चाहिए कि धार्मिक स्थल कोई लाफ्टर चैलेंज नहीं है। इंटरव्यू में सिद्धू ने कहा, करतारपुर साहिब कॉरिडोर का क्रेडिट जाता है, 12 करोड़ नानक नामलेवा जो अरदास करते थे। पाकिस्तान के वजीर-ए-आजम को, हिंदुस्तान के वजीर-ए-आजम को क्रेडिट जाता है, लेकिन पहल हमेशा पाकिस्तान ने की है। इस पूरे मामले पर केंद्रीय राज्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा, मुझे लगता है कि सिद्धू का इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्हें यह बात समझनी चाहिए कि धार्मिक स्थल कोई लाफ्टर चैलेंज नहीं है।
इस समय उन्हें आत्ममंथन की जरूरत है। करतारपुर साहिब कॉरिडोर के शिलान्यास को सिद्धू और पाकिस्तान की तरफ के लोगों ने धार्मिक उद्देश्य से ज्यादा राजनीतिक तौर पर इस्तेमाल किया है। इससे पहले हैदराबाद में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए सिद्धू ने कहा था, राहुल गांधी मेरे कैप्टन हैं। उन्होंने ही मुझे पाकिस्तान भेजा था। राहुल गांधी, कैप्टन अमरिंदर सिंह के भी कैप्टन हैं। सिद्धू के इस बयान पर पंजाब सरकार के मंत्रियों ने भी नाराजगी जाहिर की है। मंत्रियों का कहना है कि सिद्धू जिनके पास नगर निकाय और पर्यटन विभाग है अगर वह कैप्टन अमरिंदर सिंह को अपना कैप्टन नहीं मानते हैं तो उन्हें चीफ मिनिस्टर की टीम से इस्तीफा दे देना चाहिए।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ राजस्थान में TATA Motors शो रूम सीज, बिना ट्रेड सर्टिफिकेट के 2 महीने में बेची 33 गाड़ियां।@ वकील नूपुर शर्मा ने दिल्ली HC में टिकने नहीं दी आरोपियों की बेल, दिल्ली के सबसे बड़े डिजिटल फ्रॉड का मामला।@ होर्मुज पार कर भारतीय टैंकर देश गरिमा पहुंचा मुंबई।@ चुनाव आयोग ने पीएम मोदी को आतंकवादी वाले बयान पर कांग्रेस अध्यक्ष को भेजा नोटिस, 24 घंटे में मांगा जवाब।@ बंगाल में मतदान के दौरान डराने-धमकाने वालों की खैर नहीं, हेल्पलाइन नंबर भी जारी-ECI @ गुजरात के वलसाड में बड़ा सड़क हादसा, 6 की मौत, कई गंभीर रूप से घायल।@ जैविक पिता नहीं होने पर बच्चे का भरण पोषण देना जरूरी नहीं,मेंटेनेंस मामले में सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला।@ E20 से आगे बढ़ेगा इथेनॉल मिश्रण? पेट्रोलियम मंत्रालय जल्द ले सकता है फैसला।@ वोटिंग से ठीक पहले TMC को तगड़ा झटका, गोपीबल्लवपुर के विधायक खगेन्द्रनाथ महतो BJP में शामिल।@ हाईकोर्ट ने कांग्रेसियों की गिरफ्तारी पर जताई सख्त नाराजगी, पुलिस से पूछा- कानूनी प्रक्रिया क्यों नहीं अपनाई?।@ ईरान ड्रोन के सामने बेबस होने पर अमेरिका के काम आई यूक्रेनी तकनीक, Sky Map से बदला खेल।@जागेश्वर धाम गर्भगृह विवाद पर डीएम बरेली ने सपत्नी मांगी माफ़ी, असलहा लेकर घुसा था सिपाही।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -