Posted by : achhiduniya 03 December 2018


 नब्बे के दशक की सुपर हिट फिल्म 'मिस्‍टर इंडिया' का डॉयलॉग मोगाईम्बो खुश हुआ तो याद ही होगा आपको जिस तरह उस फिल्म का हीरो अपने वैज्ञानिक पिता की खोज की गई दुश्मन को दिखाई न देने वाली तकनीक के माध्यम से दुश्मनों को उनके खेमे जाकर निस्तोनाबूत कर देता है। उसी प्रकार भारतीय प्रौद्योगिकी संस्‍थान (आईआईटी) कानपुर के वैज्ञानिकों ने एक ऐसा मेटा-मैटीरियल ईजाद करने का दावा किया है, जिसके पहन लेने या ओढ़ लेने से भारतीय सेना के जवान, उनके टैंक,लड़ाकू विमान दुश्मन के राडार और जासूसी कैमरों की नजर से ओझल हो जाएंगे। 
इस तरह देखे ना जाने के कारण दुश्‍मन देश के ठिकानों पर हमला करना और उन्हें नेस्तनाबूद करना ज्यादा आसान होगा। दुश्मन देशों को उनके ही घर में घुसकर मारना,सर्जिकल स्टाइक करना इस तरह के युद्ध कौशल में भारतीय सेना के तीनों अंग माहिर हैं। रेतीला रेगिस्तान हो या खून जमा देने वाली बर्फीली पहाड़ियां, आर्मी जवान हर मुश्किल से जूझकर दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब देते हैं। आसमान के रास्ते दुश्मन के ठिकानों को भेदने में हमारे लड़ाकू विमान कभी नहीं हारे तो समंदर में भारत के जंगी जहाजों ने मोर्चा संभाले रखा,लेकिन सैन्य अभियानों में जवानों की शहादत और रक्षा सामग्रियों का नुकसान का सामना भी मुल्क को करना पड़ता है। अब इस नुकसान को कम करने के लिए आईआईटी, कानपुर ने अद्भुत खोज करने का दावा किया है। उन्होंने ऐसा मेटामैटीरियल ईजाद किया है, जिसकी कोटिंग जवानों, टैंकों और विमानों को खोजी उपकरणों की नजरों में नहीं आने देगी।
इस मेटा मैटीरियल की बारीकियां समझने के लिए पहले ये जानना जरूरी होगा कि आखिर हमारे जवान और सैन्य उपकरण दुश्मन की निगाहों में कैसे आते हैं। दरअसल अंधेरे में व्यक्ति या वस्तु हीट रेडिएशन यानी शरीर के तापमान के सहारे पकड़ में आती हैं।  रडार की तरंगें विमान से टकराकर उसकी मौजूदगी का संकेत देती हैं। अब जरा कल्पना कीजिये कि जवानों के शरीर के तापमान को ही न भांपा जा सके और रडार की तरंगों को हमारे लड़ाकू विमान सोख लें तो क्या उनकी उपस्थिति का आभास दुश्मन को हो सकेगा। बस इस मेटा मैटीरियल का आवरण यही काम करता है। आमतौर पर सभी मैटीरियल यानि पदार्थ की जननी प्रकृति यानि कुदरत है, लेकिन एक मेटामैटेरियल यानि परा-पदार्थ कई धातुओं या प्लास्टिक जैसे कई तत्वों को संयुक्‍त रूप से मिलाकर बने होते हैं। उनके सटीक आकार, ज्यामिति, अभिविन्यास और व्यवस्था उन्हें विद्युत चुम्बकीय तरंगों में हेरफेर करने में तथा अवशोषित करने में सक्षम बनाती है। 
इसी कारण इस मेटामैटीरियल का आवरण हमारी सैन्य व्यवस्था को दुश्मन की गिनाहों से ओझल रखेगा। आईआईटी कानपुर के वैज्ञानिकों का दावा है कि अगर उनकी पराधातु से बने वस्त्र अगर हमारे जवान पहन लें तो वे मिस्‍टर इंडिया की तरह अदृश्य तो नहीं होंगे लेकिन रात के अंधेरे में वे दुश्मन के जासूसी कैमरों की नजर से ओझल रहेंगे। इन कपड़ों को पहनने के बाद किसी भी प्रकार का आरएफ सेंसर, ग्राउंड रडार, एडवांस बैटल फील्ड रडार और इंफ्रारेड कैमरों को बड़ी आसानी से चकमा दिया जा सकेगा। अमेरिका ने भी एक खास मेटामैटीरियल विकसित किया है,लेकिन उनका यह मैटीरियल काफी भारी है और उसका उपयोग काफी सीमित है। जबकि हमारा स्वदेशी मेटा मैटल हल्का होने के कारण कई रूपों में इस्तेमाल होगा। आईआईटी कानपुर के शोध पर डीआरडीओ यानि रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन ने परीक्षण शुरू कर दिया है। उनके टेस्ट में पास होने के बाद ये सेना का अंग बन जाएगा। [साभार]


Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ देश में हादसों की बलि चढ़ते हैं रोज तीन मजदूर, 10% फैक्ट्रियों में ही सेफ्टी पॉलिसी, 2% में ही सेफ्टी अफसर।@ पश्चिम बंगाल चुनाव-दूसरे चरण में 23 प्रतिशत उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले, 22 प्रतिशत करोड़पति।@ केरलम के त्रिशूर में पटाखा बनाने वाली फैक्ट्री में भयंकर विस्फोट, अब तक 12 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख।@ पीएम मोदी से मिले बिहार के नए सीएम सम्राट चौधरी, राज्य में जल्द हो सकता है कैबिनेट विस्तार।@ कोरियाई युद्ध में भारतीय सैनिकों का बलिदान दक्षिण कोरिया कभी नहीं भूलेगा-विदेश मंत्री चो ह्यून।@ तमिलनाडु से विश्वासघात करने वालों के लिए हमेशा खतरा बना रहूंगा-चुनावी रैली में स्टालिन का केंद्र पर हमला।@ कर्मचारी ने ऑफिस के क्रेडिट कार्ड से खर्च किए 27 लाख रुपये, वापस मांगे तो बॉस को भेजीं अश्लील तस्वीरें।@ राहुल गांधी से पार्टी नहीं चल पाएगी, प्रियंका को सौंपें कमान, तेज प्रताप ने कांग्रेस लीडरशिप पर उठाए सवाल।@ कारोबारियों से फिरौती के लिए लॉरेंस बिश्नोई गैंग का खतरनाक प्लान, RERA, GST डेटा से निकाल रहे नाम।@ बिहार-पहले की दरिंदगी, फिर शरीर के किए टुकड़े-टुकड़े,सड़क किनारे थैले में मिला महिला का बॉडी पार्ट।@ बंगाल में 48 से 96 घंटे की शराबबंदी पर विवाद, आबकारी विभाग ने बिक्री में असामान्य उछाल का दिया हवाला।@ महिला आरक्षण बिल के समर्थन में सड़क पर उतरी महायुति, फडणवीस का विपक्ष पर हमला।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -