Posted by : achhiduniya 27 December 2018


तीन हिंदी भाषी राज्यों में परचम लहराने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अमेठी के मंदिरों को रोशन करने और संवारने के लिए सांसद निधि से करोड़ों रुपये जारी किए। उनका फोकस संग्रामपुर ब्लाक स्थित सत्यपीठ कालिकन धाम पर रहा। यहां उन्होंने एक लाख से अधिक की धनराशि देने की घोषणा की है। इसके अलावा अमेठी कस्बा स्थित देवी पाटन मंदिर, गौरीगंज के भवनशाह स्थित मां दुर्गा धाम, शाहगढ़ के समसेरियन गांव स्थित मां समसेरिया भवानी, जामों स्थित हनुमानगढ़ी, मुसाफिरखाना के हिंगलाज भवानी धाम, महादेवन धाम, सिंहपुर के मां अहोरवा भवानी मंदिर के जीर्णोद्धार और हाईमास्ट लाइट लगाने के लिए फंड दिया है। 
जिसके जवाब ने उत्तर प्रदेश योगी सरकार ने अमेठी स्थित पौराणिक कालिकन देवी धाम के सौंदर्यीकरण के लिए एक करोड़ रुपये की सौगात देने जा रही है। योगी सरकार के इस कदम को राहुल की मंदिर प्रयोगशाला में बीजेपी का नया दांव माना जा रहा है, इसके साथ ही बीजेपी और कांग्रेस में जुबानी जंग शुरू हो गई है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के इस कदम से बीजेपी में बेचैनी साफ देखी जा रही है। बीजेपी हिंदुत्व की अपनी पकड़ को मजबूत करने के लिए नया दांव जरूर खेलेगी। इस कयास को नया बल उस समय मिला जब अमेठी डीएम शकुन्तला गौतम बुधवार को कालिकन देवी धाम पहुंचीं। 
उन्होंने यहां बने रैन बसेरों, शौचालयों और साफ सफाई का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि योगी सरकार ने कालिकन धाम के सौंदर्यीकरण के लिए एक करोड़ रुपये का प्रस्ताव मांगा है। कालिकन धाम में बने रैन बसेरे के जीर्णोद्धार के साथ ही नए रैन बसेरों की स्थापना, 20 सीटर महिला-पुरुष शौचालय और मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव दिया गया है। इसके अलावा पेयजल व्यवस्था, परिक्रमा मार्ग का सौंदर्यीकरण करने, पूजा आराधना के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को ठहरने के लिए विश्राम स्थल और अतिथिगृह निर्माण के साथ ही पूरे मंदिर परिसर को भव्य स्वरूप देने का भी प्रस्ताव दिया गया है।  

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ 200 वाहनों के काफिले पर फंसे सौभाग्य सिंह, CM मोहन यादव ने जारी किया कारण बताओ नोटिस।@राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर BJP का बड़ा खुलासा, पूछा- कमाई से 5 गुना कैसे किया खर्च, कौन कर रहा फंडिंग?।@ सोना पप्पू केस-कोलकाता के DCP शांतनु सिन्हा गिरफ्तार, करोड़ों के सिंडिकेट राज से हटेगा पर्दा।@ केरलम के भावी CM सतीशन राज्यपाल से मिले, सरकार बनाने का दावा किया पेश-सूत्र।@ बंगाल में सरकार बदलते ही दर्जनों राजनीतिक कार्यकर्ता कर रहे कोर्ट में सरेंडर, पेंडिंग केस में वारंट जारी।@ दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर चलती बाइक बनी आग का गोला, युवक की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत।@ पुंछ में नियंत्रण रेखा के पास भारतीय सेना ने घुसपैठ की कोशिश को किया नाकाम, एक आतंकी मारा गया।@ उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 84 जिलों के एसडीएम बदले।@ एक्शन में थलापति विजय, अब सरकारी कर्मचारियों का बढ़ाया महंगाई भत्ता, महिलाओं के खाते में आएंगे 1000 रुपये। @ 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में शुरू होगा SIR, नोट कर लें तारीख 36.73 करोड़ मतदाताओं का होगा सत्यापन।@ रॉबर्ट वाड्रा को शिकोहपुर लैंड डील मामले में हाईकोर्ट ने नहीं दी राहत।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -