Posted by : achhiduniya 18 December 2018

देश में महिलाओ पर बढ़ते अपराधों और हो रहे अनुचित व्यवहार व अत्याचारो के चलते अमेरिका की दशकों पुरानी नैशनल विमन्ज पार्टी से प्रेरित होकर एक डॉक्टर और सोशल ऐक्टिविस्ट ने महिलाओं के लिए एक राजनीतिक पार्टी लॉन्च की है। उन्होंने मंगलवार को नैशनल विमन्ज पार्टी लॉन्च की जो संसद में महिला आरक्षण और कार्यक्षेत्र में महिलाओं के उत्पीड़न के मुद्दे पर लड़ेगी। नवगठित इस पार्टी का नेतृत्व श्वेता शेट्टी कर रही हैं जिनका कहना है कि पार्टी का लक्ष्य महिलाओं विशेषकर सुविधाविहीनों का नेतृत्व करना है जो सिस्टम के हाथों प्रताड़ित हुई हैं। वे महिलाएं जो एक ऑफिस से दूसरे में अपनी जिंदगी को बेहतर बनाने की उम्मीद से जाती तो हैं,लेकिन कुछ हासिल नहीं होता और वे महिलाएं जो घरेलू हिंसा का शिकार हैं या फिर सामाजिक व्यवस्था के खिलाफ संघर्ष कर रही हैं। उन्होंने बताया कि नैशनल विमन्ज पार्टी के लिए ग्राउंड वर्क वास्तव में काम 2012 में शुरू हुआ। पार्टी का मकसद लोकसभा चुनावों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिलवाना है। यहां तक कि 2018 में भी महिलाओं के अधिकारों की अनदेखी की गई और उनके खिलाफ कई अपराध हुए। उन्होंने कहा, भारतीय राजनीति में पुरुषों का वर्चस्व है और महिलाओं ने हमेशा खुद को बाहरी महसूस किया। पार्टी मौजूदा चुनौतियों को दूर करने की कोशिश करेगी क्योंकि महिलाओं की भागीदारी की जरूरत है जो कि विषयों को ज्यादा बारीकी से समझती है। श्वेता ने कहा कि वह तेलंगाना में एक एनजीओ के साथ काम कर रही थीं और उन्होंने जन आंदोलन शुरू करने के विचार पर काम किया है। उन्होंने कहा, मैं राजनीतिक आंदोलन लॉन्च करना चाहती हूं। महिलाओं के वास्तविक मुद्दे के लिए सरकारी संस्थानों की प्रतिबद्धता जरूरी है। महिलाओं के कल्याण और प्रगति के लिए संसद में उनकी ज्यादा से ज्यादा भागीदारी की जरूरत है। [साभार ऍनबीटी ]

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ दिल्ली के द ललित होटल में मिला घटिया डेयरी व्हाइटनर, FSSAI ने जारी किया नोटिस।@ मुंबई में राज ठाकरे उद्धव ठाकरे का संयुक्त मार्च शुरू, SIR के खिलाफ सड़कों पर उतरे। @ जंतर-मंतर प्रदर्शन-महिला पत्रकारों का आरोप- पुलिस अफसरों ने यौन उत्पीड़न किया, क्राइम ब्रांच ने शुरू की जांच।@ हारने का डर ऐसा था कि रायबरेली से लड़े राहुल गांधी,सीटों पर खींचतान के बीच सपा सांसद ने चिढ़ाया।@ 8.5 लाख किताबें, 135 साल पुरानी लाइब्रेरी, दिल्ली के न्यू सेंट्रल विस्टा प्लान में जगह नहीं- सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई।@ चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ केरल सरकार ने दिए विजिलेंस जांच के आदेश।@ हरियाणा के विधायकों संग PM मोदी की डेढ़ घंटे तक मंथन, दिए कई टास्क, नजर पंजाब चुनाव पर।@ पाकिस्तान-चीन में विमानों की डील के बीच IAF की चेतावनी, बोले- हर साल 40 फाइटर जेट नहीं मिले तो कमजोर होगी वायुसेना।@ मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन-साबरमती नदी पर 12 मंजिला ऊंचा पुल तैयार।@ तुर्किये से भारत लाया गया कथित अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट का हैंडलर नवप्रीत सिंह, 355 किलो हेरोइन केस में होगी पूछताछ।@ 1.36 लाख वोटर कटे, पर आयोग ने रिकॉर्ड नहीं रखा'- इंदौर आरटीआई का बड़ा खुलासा, मामला हाईकोर्ट पहुंचा।@ AI वीडियो से इटली की महिला को फंसाया, शादी का झांसा देकर 98 हजार रुपये ठगे- गुरुग्राम से आरोपी गिरफ्तार।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -