Posted by : achhiduniya 21 December 2018


 योगगुरु बाबा रामदेव हाल ही में एक न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में रामदेव ने कहा कि राहुल ने कर्म किया और वो जीत गए। उन्होंने ये भी कहा कि उन्हें विपक्ष से कोई बैर नहीं है। नोटबंदी को भी उन्होंने अधूरा बताया। रामदेव से जब पीएम मोदी से मोहभंग होने की वजह पूछी गई तो उन्होंने कहा, राजनीति आज भी जाति पर आधारित है। यह अन्य देशों में नहीं है। कोई भी हो सभी जाति के राजनीति करते हैं। किसान एकजुट हो जाएं तो सबकुछ बदल सकता है। राजनीतिक असहिष्णुता चरम पर है। सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों एक जैसी है। किसानों की कर्ज माफी को लेकर जब उनसे सवाल पूछा गया तो उन्होंने  कहा कि सभी पार्टियां केवल किसान पर बात करती है। प्रधानमंत्री की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी नीयत, नीति और नेतृत्व देश के अच्छे के लिए था। 
उन्होंने अच्छे काम भी किए। उनकी योजनाओं में नौकरशाही ने कैसा कदम उठाया और फंड कितना दिया गया ये देखने वाली बात है। प्रधानमंत्री ने मेक इन इंडिया, डिजिटल इंडिया जैसे नारे गढ़े। एक अच्छा भारत उनका स्वप्न था। हालांकि साथ ही साथ उन्होंने ये भी कहा कि विपक्ष से कोई उन्हें बैर नहीं है।  रामदेव ने कहा कि आज के समय में राजनेता, अभिनेता अपने एजेंडे के लिए देश को दांव पर लगा रहे हैं। तीन राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की जीत को लेकर उन्होंने कहा कि राहुल ने कर्म किया और उन्हें फल मिला।  मोदी, शाह और नितिन गडकरी भी कर्म कर रहे हैं, उन्हें फल मिलेगा। 
जब उनसे अगले लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी की पीएम पद की उम्मीदवारी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इस पर कोई भी टिप्पणी करने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि कोई भी प्रधानमंत्री बने पर वह देश के साथ धोखा न करे। राजनीति में हार-जीत लगी रहती है। 2019 में क्या होगा कोई कुछ नहीं कह सकता है।  इसमें संघर्ष और चुनौती है। संघर्ष जोरदार होगा।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ दिल्ली के द ललित होटल में मिला घटिया डेयरी व्हाइटनर, FSSAI ने जारी किया नोटिस।@ मुंबई में राज ठाकरे उद्धव ठाकरे का संयुक्त मार्च शुरू, SIR के खिलाफ सड़कों पर उतरे। @ जंतर-मंतर प्रदर्शन-महिला पत्रकारों का आरोप- पुलिस अफसरों ने यौन उत्पीड़न किया, क्राइम ब्रांच ने शुरू की जांच।@ हारने का डर ऐसा था कि रायबरेली से लड़े राहुल गांधी,सीटों पर खींचतान के बीच सपा सांसद ने चिढ़ाया।@ 8.5 लाख किताबें, 135 साल पुरानी लाइब्रेरी, दिल्ली के न्यू सेंट्रल विस्टा प्लान में जगह नहीं- सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई।@ चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ केरल सरकार ने दिए विजिलेंस जांच के आदेश।@ हरियाणा के विधायकों संग PM मोदी की डेढ़ घंटे तक मंथन, दिए कई टास्क, नजर पंजाब चुनाव पर।@ पाकिस्तान-चीन में विमानों की डील के बीच IAF की चेतावनी, बोले- हर साल 40 फाइटर जेट नहीं मिले तो कमजोर होगी वायुसेना।@ मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन-साबरमती नदी पर 12 मंजिला ऊंचा पुल तैयार।@ तुर्किये से भारत लाया गया कथित अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट का हैंडलर नवप्रीत सिंह, 355 किलो हेरोइन केस में होगी पूछताछ।@ 1.36 लाख वोटर कटे, पर आयोग ने रिकॉर्ड नहीं रखा'- इंदौर आरटीआई का बड़ा खुलासा, मामला हाईकोर्ट पहुंचा।@ AI वीडियो से इटली की महिला को फंसाया, शादी का झांसा देकर 98 हजार रुपये ठगे- गुरुग्राम से आरोपी गिरफ्तार।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -