Posted by : achhiduniya 05 December 2018


नासिक के एक किसान संजय साठे की नासिक के पास दो एकड़ जमीन है। एक एकड़ पर प्याज और दूसरे पर अंगूर की खेती की। प्याज की पैदाइश भी अच्‍छी हुई। खेती में लगभग 75 हजार रुपये खर्च आया था। अच्छी खेती होने से साठे खुश थे,लेकिन उनकी यह खुशी कुछ समय मे काफ़ुर हो गई। जब साठे 750 किलो का प्याज लेकर लासलगांव प्याज की सबसे बड़ी मंडी में पहुंचे तो पता चला कि उस दिन प्याज के दाम 1 रुपये गिरे थे। लिहाजा उनको साढ़े सात क्विंटल के बदले में महज 1064 रुपये मिले। गुस्‍से में आकर साठे पोस्ट ऑफिस पहुंचे और 'गांधीगिरी' अपनाते हुए 1064 रुपये का मनीऑर्डर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम कर दिया। मनीऑर्डर पहुँचते ही पीएम ऑफिस कार्यालय सक्रिय हो गया। 
घटना के जांच के आदेश तो दे दिए गए,लेकिन किसान संजय साठे के नुकसान से ज्‍यादा उनके राजनीतिक संबंधों के बारे में ज्‍यादा जांच शुरू कर दी गई जिससे संजय और उनके गांव के सरपंच ने भी नाराज दिखायी। 29 नवंबर को संजय साठे ने मनी ऑर्डर भेजा था। मनी ऑर्डर पीएम ऑफिस पहुंचते ही हड़कंप मचा। आदेश आए कि घटना की पूरी जांच की जाए। संजय साठे से जुड़ी जानकारी निकाली जाए। नासिक के कलेक्टर ऑफिस को यह आदेश मिलते ही जांच शुरू हुई। प्रांत अधिकारी यानी ब्लॉक अफसर ने संजय से संपर्क किया और उनसे घटना के बारे में जानकारी पूछी। संजय ने कभी नहीं सोचा था कि गुस्‍से में लिए कदम से ऐसा भी कुछ हो जाएगा। संजय ने कहा कि मुझे प्रांत अधिकारी का फोन आया और उन्‍होंने मेरे प्याज के खेत और उसे मिले पैसे के बारे में पूछा। 
मुझे लगा यहां बात खत्म हुई,लेकिन बात यहां खत्म नहीं हुई थी। प्रांत अधिकारी ने गांव वालों से भी पूछताछ की। नैताली गांव के पूर्व सरपंच राजेंद्र बोरगुडे ने कहा कि सरकारी अफसरों ने ज्‍यादातर संजय के राजनीतिक संबंधों के बारे में पूछा। क्‍या वह किसी पार्टी से जुड़े तो नहीं हैं, यही वह लोग जानना चाहते थे। स्‍थानीय पत्रकार अन्नासाहेब बोरगुडे को भी फोन आया। उनसे भी साठे के राजनीतिक संबंधो के बारे में ही पूछा गया। साठे किसी भी राजनीतिक पार्टी से जुड़े नहीं है और उन्‍होंने गुस्‍से में यह गांधीगिरी का काम किया था। इसके पीछे कोई राजनीतिक मंशा नहीं थी। फिर भी राजनीतिक संबंधों के बारे में खंगाले जाने से वह थोड़े परेशान हैं,लेकिन उन्‍हें इस बात की तसल्‍ली भी है कि मनीऑर्डर के बाद सरकारी तंत्र ने उनकी सुध तो ली। अब सरकार जल्द से जल्द प्याज के निर्धारित मूल्‍य घोषित करे, वह ऐसी उम्‍मीद लगाए हुए हैं।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ हावड़ा में RPF की बड़ी कार्रवाई, रुपया-डॉलर समेत 72 लाख की करेंसी, यूपी के दो संदिग्ध भी गिरफ्तार।@ मिडिल ईस्ट संकट की मार-भारत आने वाले विदेशी पर्यटकों में 20% की गिरावट, एविएशन सेक्टर को 18,000 करोड़ का नुकसान।@ मतदान से दो दिन पहले भी नाम जुड़ा तो मिलेगा वोटिंग का अधिकार', बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश।@ बीजेपी ने किया था महिला आरक्षण का विरोध', संसद में प्रियंका गांधी ने की आरोपों की बौछार।@ दिल्ली-NCR में ग्रैप-1 फिर से लागू, कई इलाकों में AQI खतरनाक स्तर पर।@ दिल्ली एयरपोर्ट पर अकासा एयर और स्पाइसजेट के विमान के विंग्स आपस में टकराए।@ पाक से ऑपरेट दो X हैंडल भड़का रहे थे नोएडा में हिंसा, नोएडा पुलिस का खुलासा।@ हरियाणा राज्यसभा चुनाव में की थी क्रॉस वोटिंग, कांग्रेस ने 5 विधायकों को किया निलंबित।@ बंगाल में अफसरों के तबादलों पर सुप्रीम कोर्ट ने दिया झटका, CJI बोले- इसमें कुछ गलत नहीं।@ अशोक खरात के बाद ‘मॉन्टी बाबा’ गिरफ्तार-महिलाओं पर करता काला जादू, मांगता मुर्गा-बकरे का कलेजा।@ कटिहार में बाइक से छू गई थी साइकिल, मामूली कहासुनी के बाद दादी और पोती को सरेआम मार दी गोली।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -