- Back to Home »
- Tours / Travels »
- वेस्टर्न रेलवे ने मुंबई में यात्रियो की सुरक्षा [दुर्घटना से निजात] के लिए निकाला एक नायाब तरीका....
वेस्टर्न रेलवे ने मुंबई में यात्रियो की सुरक्षा [दुर्घटना से निजात] के लिए निकाला एक नायाब तरीका....
Posted by : achhiduniya
14 January 2019
मुंबई की लोकर ट्रेन मे काफी भीड़
होती है जिससे चढ़ने-उतरने
मे यात्रियो
को बहुत ही जीजान
लगानी पड़ती है। रेलवे स्टेशन पर कई बार यात्री जब ट्रेन में चढ़ रहे होंते हैं
तभी ट्रेन आगे बढ़ जाती है ऐसे में यात्री हादसे का शिकार हो जाते हैं। इन हादसों
को रोकने के लिए वेस्टर्न रेलवे ने मुंबई में एक नायाब तरीका निकाला है। यात्रियों को ट्रेन के स्टार्ट होने की जानकारी
हो इसके लिए हर डिब्बे के दरवाजे पर नीले रंग की एक बत्ती लगाई गई है जो ट्रेन के
स्टार्ट होते ही जलने और बुझने लगती है।
केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने रविवार
को ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में दिखाया गया है कि नीली बत्ती किस
तरह काम करेगी। वीडियो में नजर आ रहा है कि ट्रेन जैसे ही स्टार्ट होती है नीली
बत्ती जलने लगती है। बत्ती के तीन-चार बार जलने-बुझने के बाद ट्रेन प्लेटफॉर्म से
रवाना होती है। अपने ट्वीट के साथ पीयूष गोयल ने लिखा है, सेफ्टी फर्स्ट: ट्रेन में चढ़ते यात्रियों के लिए
कोच के गेट पर नीले रंग की लाइट लगाई जा रही है, जो यात्रियों
को गाइड करेगी कि ट्रेन खुलने जा रही है।
इससे आखिर समय में ट्रेन में चढ़ने से
होने वाली दुर्घटनाओं पर रोक लगेगी। अक्सर लोग जल्दीबाजी में ट्रेन में चढ़ने की
कोशिश करते हैं और हादसे का शिकार हो जाते हैं। ऐसे में नीली बत्ती दुर्घटनाओं को
रोकने में मददगार हो सकती है।


