- Back to Home »
- Politics »
- बहनजी [मायावती] ने छोड़ दिया तो अब दीदी [ममता] ही याद आएंगी न...कांग्रेस पर बीजेपी का हमला
Posted by : achhiduniya
20 January 2019
कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड मैदान में शनिवार को भाजपा के
खिलाफ रैली में विपक्षी दलों के नेताओं के
शरीक होने पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को भाजपा ने तंज
कसते हुए कहा कि यह स्वभाविक है कि बहनजी के छोड़ने के बाद वह दीदी को याद करेंगे।
उत्तर प्रदेश में दोनों दलों (सपा और बसपा) ने गठबंधन में कांग्रेस को शामिल नहीं
किया है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भरोसा जताया कि लोग प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी का समर्थन करेंगे। उन्होंने कहा कि उन्होंने (मोदी ने) अक्सर ही इस
बात पर जोर दिया है कि देश को एक मजबूत सरकार चाहिए, ना कि एक मजबूर सरकार।
उन्होंने रैली का जिक्र करते हुए कहा, विपक्षी दल बार-बार कह रहे हैं कि वे भाजपा से अकेले नहीं लड़ सकते और
इससे उनकी नाकामी उजागर होती है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने संवाददाता
सम्मेलन में कहा कि रैली से भगवा पार्टियों के प्रतिद्वंद्वियों के बारे में यह
खुलासा होता है कि वे अपने बूते मुकाबला नहीं कर सकते हैं। यह पूछे जाने पर कि
क्या ममता को राहुल के समर्थन पत्र से विपक्ष की मजबूती प्रदर्शित होती है,
स्मृति ईरानी ने जवाब दिया, जब बहनजी ने
उन्हें छोड़ दिया,तब यह स्वभाविक है कि वह दीदी (ममता) को
याद करेंगे। उन्होंने उत्तर प्रदेश में सपा और बसपा के हाल ही में गठबंधन की घोषणा
किए जाने की ओर संभवत: इशारा करते हुए यह कहा।