- Back to Home »
- State News »
- भारतीय जनता पार्टी मजबूत नहीं है तो बुआ [BSP] के पास भतीजा [SP] क्यों गया? नितिन गड़करी ने कार्यकर्ताओं भरा जोश..
भारतीय जनता पार्टी मजबूत नहीं है तो बुआ [BSP] के पास भतीजा [SP] क्यों गया? नितिन गड़करी ने कार्यकर्ताओं भरा जोश..
Posted by : achhiduniya
20 January 2019
उत्तर प्रदेश में बसपा [बहुजन समाज पार्टी] और सपा [समाजवादी पार्टी] के गठबंधन पर निशाना साधते हुए। नागपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि अगर भारतीय जनता पार्टी मजबूत नहीं है तो बुआ के पास भतीजा क्यों गया? गड़करी ने कहा, केवल बुरे काम करने से ही दुश्मन नहीं बनते, अच्छे काम करने से भी दुश्मन बनते हैं। वे लोग जो कभी आंख से आंख नहीं मिला पाते थे, जिनका राजनीतिक आधार खत्म हो गया था। अब वे एक साथ आएं हैं। यह बात उन्होंने लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी दलों के एक साथ आने के संदर्भ में कही। उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी की मायावती और समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव के एक साथ आने पर गडकरी ने कहा, अगर भाजपा मजबूत नहीं थी तो भतीजा बुआ के पास क्यों गया? जो भी भाजपा के खिलाफ आना चाहे, आप सब एक साथ आईए।
फिर भी प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा आपको धूल चटवा देगी। भाजपा किसी एक मां-बेटे, पिता-बेटे या किसी परिवार की पार्टी नहीं है। इसके
साथ ही गडकरी भाजपा कार्यकर्ताओं से 2019 में एक बार
फिर नरेन्द्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प
लेने का आह्वान किया। गडकरी ने पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय
सम्मेलन के उद्धाटन के मौके पर कहा कि यह भाजपा की ताकत है जिसने विपक्षी दलों को
एकजुट होने के लिए विवश किया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)
नरेन्द्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए पूर्ण निश्चय के साथ काम करेगी।