- Back to Home »
- State News »
- सामान्य वर्ग [गरीब सवर्णों] के लोगों को दस फीसदी आरक्षण देने का प्रस्ताव योगी सरकार ने किया पास..
Posted by : achhiduniya
18 January 2019
केन्द्र सरकार द्वारा 12 जनवरी 2019 को जारी अधिसूचना के माध्यम से भारत के संविधान में संशोधन करते हुए सरकारी सेवाओं की सभी श्रेणियों में नियुक्ति और सरकारी शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश के लिए,आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों,गरीब सवर्णों के लिए अधिकतम दस प्रतिशत का आरक्षण अनुमोदित किया गया है। उत्तर प्रदेश सरकार ने सरकारी नौकरियों और शैक्षणिक संस्थानों में आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य वर्ग के लोगों को दस फीसदी आरक्षण देने का प्रस्ताव शुक्रवार को मंजूर कर लिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में यहां हुई राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में यह महत्वपूर्ण फैसला किया गया।
![]() |
[प्रवक्ता उर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ] |