Posted by : achhiduniya 09 January 2019


राजस्थान के जयपुर में एक सभा के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर प्रधानमंत्री मोदी पर तीखे शाब्दिक हमले करते हुए राफेल मामले पर राहुल ने कहा कि 56 इंच की छाती वाले पीएम लोकसभा में एक मिनट के लिए भी नहीं आ पाए। यहां तक कि उन्होंने रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण को सदन में अपनी रक्षा करने के लिए भेजा और इस तरह जनता की अदालत से चौकीदार भाग गया। उन्होंने किसानों की कर्जमाफी को लेकर अपनी पार्टी की तारीफ की और मोदी सरकार की खूब आलोचना की। 
राहुल ने कहा कि देश के किसान और युवा बैकफुट पर बैटिंग न करें, बल्कि फ्रंटफुट पर जाकर छक्का मारें। राहुल गांधी ने सीबीआई मसले पर भी मोदी सरकार को सवालों के घेरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि रात के अंधेरे में सीबीआई डायरेक्टर (आलोक वर्मा) हटा दिए गए। केंद्र सरकार को झटका देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें फिर से बहाल कर दिया। राफेल मामले की जेपीसी से जांच होनी चाहिए। मोदी सरकार को निशाने पर लेते हुए उन्होंने कहा कि नोटबंदी और जीएसटी से मोदीजी ने छोटे दुकानदारों को नष्ट कर दिया। बैंक का सारा पैसा अनिल अंबानी और उनके दोस्तों को दे दिया। उन्होंने केंद्र सरकार पर सवाल दागते हुए कहा कि उन्होंने युवाओं, किसानों और छोटे दुकानदारों को कितना पैसा दिया? अपने भाषण के दौरान राहुल काफी सख्त तेवर में दिखाई दिए। 
उन्होंने क्रिकेट की शब्दावली का इस्तेमाल करते हुए पीएम को कटघरे में खड़ा किया। राहुल ने कहा कि जब देश के युवा रोजगार मांगते हैं तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बैकफुट पर खेलते हैं, लेकिन देश के किसानों और युवाओं को बैकफुट पर नहीं खेलना है। उन्हें फ्रंटफुट पर आकर छक्का मारना है। हिंदुस्तान के युवाओं और किसानों को डरने की जरूरत नहीं है। कर्जमाफी पर उन्होंने कहा कि हमने दो दिन में किसानों का कर्ज माफ कर दिया। जो काम मोदी सरकार साढ़े चार साल में नहीं कर पाई, वो हमने दो दिन में कर दिखाया।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ किसानों ने दिल्ली कूच का किया ऐलान, पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर खनौरी में रास्तां किया गया सील।@ 70,000 करोड़, 6 सबमरीन और जर्मन तकनीक,हिंद महासागर में भारत का पावरफुल प्लान तैयार।@ मुंबई में फायर ऑडिट करने वाली BMC के मुख्यालय में ही मिले एक्सपायर फायर सप्रेशन बॉल्स।@ एनालॉग पनीर, घी और खोया पर यूपी में बैन, मिलावट मिलने पर होगा लाइसेंस रद्द।@ 100 गीगावाट परमाणु ऊर्जा, फॉर्च्यून 500 में 50 भारतीय कंपनियां, पीएम मोदी का बड़ा विजन।@ हिमाचल प्रदेश को मिलेगा पहला साइंस कॉलेज, 100 करोड़ रुपये की लागत से होगा तैयार।@ गांधी से भगत सिंह बनने में नहीं लगेगी देर,रांची प्रदर्शनकारी छात्रों की CM हेमंत को चेतावनी!।@ रांची के प्रदर्शकारी छात्रों का आरोप- राहुल गांधी ने वादाखिलाफी की, जो कहा वो छलावा था।@ अतीक के बेटे उमर के काफिले पर एक्शन, 4 गाड़ियां जब्त!।@ सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला, ठीक कर लो वरना फिर करूंगा आंदोलन' बाबा रामदेव का बड़ा बयान।@ वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, 2 लोग घायल- आजमगढ़ के एक यात्री की पिस्टल से फायरिंग।@ मुंब्रा हिंदुओं का था और रहेगा,मुस्लिम बहुल इलाके में निकली कांवड़ यात्रा में बोले नितेश राणे।@ ब्रिटिश महिला को लेगिंग पहनने की वजह से नहीं मिली दिल्ली जामा मस्जिद में एंट्री, पति ने कहा-इंडिया आकर स्कैम हुआ'।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -