Posted by : achhiduniya 17 January 2019


 उत्तर प्रदेश का मैनपुरी के अंजनी गांव एक ऐसा गांव है जहां अपनी गाय-भैंसों का दूध बेचना सख्त मना है। अगर किसी ने अपनी भैंस और गायों का दूध बेचा तो गांववाले उसका हुक्का-पानी बंद करने के साथ उसे गांव से बाहर का रास्ता दिखाते हैं। यहां घर-घर में गाय और भैसें हैं और दूध भरपूर मात्रा में होता है लेकिन इसे खुद ही इस्तेमाल करना होता है, कहीं बेच नहीं सकते हैं। गांव में दूध न बेचने के पीछे ढेर सारी कहानियां हैं जो यहां के बुजुर्ग सुनाते हैं। मैनपुरी के अंजनी गांव में 5000 से ज्यादा गाय-भैंसें हैं। इस गांव के लोगों की आबादी लगभग 3000 है लेकिन यहां आपने दूध बेचा तो देश निकाला होता है। यहां दूध की नदियां बहती हैं।
हर घर में भरपूर दूध होता है मगर दूध बेचने पर देश निकाला की सजा होती है यानी दूध बेचा तो गांव निकाला और हुक्का पानी बंद। 100 साल से पुरानी परंपरा को कायम रखने की जिम्मेदारी गांव के बुजुर्गों पर है। गांव की पुष्पा देवी कहती हैं कि उनकी पड़ोसन ने कुछ दिनों पहले चोरी-छिपे दूध को बेचा था तो उसकी भैंस बीमार पड़ गई और मर गई। उनकी सास ने भी मरते समय यह कहा था कि कभी दूध नहीं बेचना नहीं तो भैंस मर जाएगी। 68 साल के बुजुर्ग सियाराम ने बताया कि अगर गांव में कोई दूध बेचता है तो उसका हुक्का पानी बंद कर दिया जाता है और गांव से निकाल दिया जाता है। 
मैनपुरी के अंजनी गांव में सौ साल पहले से चली आ रही परंपरा आज की युवा पीढ़ी के गले की फांस बन गई है। अंजनी गांव के प्रीतम सिंह अपने बाबा के मुंह से सुनी कहानी को दोहराते हुए कहते हैं कि गांव में 300 साल पहले एक व्यक्ति ने दूध बेचा था। उसकी भैंस के थनों से खून निकलने लगा था। इस पर गांव के लोगों ने एक बैठक बुलाई। इस बैठक में कुछ बुजुर्गों ने सुझाव दिया कि दूध को पूत के समान दर्जा दिया जाए। गांव में गमा देवी मंदिर में बैठकर दूध ना बेचने की सभी ने सौगंध खाई। तभी से दूध ना बेचने की परंपरा चल निकली। कई लोगों पर चोरी छिपे दूध बेचने की बात खुलने पर उन पर जुर्माना लगाया गया और उनको गांव से निकाल दिया गया।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ द्वारका में धतूरा गैंग का पर्दाफाश, मीठी बातों में फंसाकर बुजुर्गों को पिलाते नशे वाला जूस, फिर करते गहने साफ। @ पश्चिम बंगाल को लेकर निर्वाचन आयोग का बड़ा फैसला, मुख्य सचिव और गृह सचिव को पद से हटाया।@ खाड़ी की जंग से कश्मीर के पर्यटन का बुरा हाल खाली हाउसबोट, सूने बाजार।@ ओडिशा-हॉस्पिटल के ICU में लगी भीषण आग, 10 मरीजों की मौत, 11 स्टाफ मेंबर्स बुरी तरह जख्मी।@ हमें कर्ज और शिकायतें विरासत में मिले, हमने पंजाब को विकास के रास्ते पर लौटाया-CM भगवंत मान।@ RSS का बड़ा बदलाव, प्रांत खत्म, बनेंगे 80 संभाग, चुनाव में जाति आधारित विश्लेषण बंद करने की अपील।@ दिल्ली में हुई पॉलिटिकल साइंस कॉन्क्लेव, नीति विशेषज्ञों और शिक्षाविदों ने गढ़ा भविष्य का राजनीतिक रोडमैप।@ ओडिशा के मयूरभंज में बवंडर ने मचाई तबाही, हवा में उछाली गाड़ियां, 70 से ज्यादा घरों को नुकसान।@ तेल ने बदली सऊदी-ईरान की किस्मत तो थोरियम बदलेगा भारत की, अनदेखी पर परमाणु वैज्ञानिक ने चेताया।@ पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को दो फेज में वोटिंग, 4 मई को चुनाव नतीजे।@ तेलंगाना में पुलिस का आधी रात छापा, ड्रग्स लेते पकड़े गए TDP सांसद और BRS के पूर्व विधायक, फायरिंग भी हुई।@ रमजान में कराची बेहाल, 15 घंटे की अघोषित गैस कटौती, 50% आपूर्ति घटी, जनता में हाहाकार।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"भव्य रक्तदन शिबीर स्व श्री शिवरतन काबरा जी के जन्मविशेष पुण्यस्मरण पर स्टोन मर्चेंट एसोसिएशन द्वारा"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -