Posted by : achhiduniya 22 February 2019

देश के ग्रामीण इलाकों में गरीबों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिये चल रही मनरेगा योजना की तर्ज पर शहरी बेरोजगार युवाओं के लिये मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार ने राज्य के शहरी गरीब युवाओं के लिये 100 दिन का रोजगार उपलब्ध कराने के वास्ते मुख्यमंत्री युवा स्वाभिमान योजनाकी शुरुआत की है। यह देश में अपनी किस्म की पहली योजना है, जो शहरी बेरोजगार युवा-युवतियों को साल में 100 दिन का रोजगार सुनिश्चित करेगी, जिसमें प्रशिक्षण भी शामिल होगा। योजना में 21 से 30 वर्ष आयु समूह के वे शहरी नौजवान लाभांवित होंगे, जिनके परिवार की वार्षिक आय 2 लाख रूपये से कम हो। इन्हें 100 दिन में 4,000 रूपये महीने के हिसाब से कुल 13,500 रूपये मानदेय भी मिलेगा। 
प्रदेश के डेढ़ लाख से अधिक नौजवानों ने इस योजना में पंजीयन करवाया है। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में इस योजना के तहत युवा हितग्राहियों को 100 दिन रोजगार के प्रमाण पत्र वितरित करने के बाद कहा, प्रदेश के बेहतर भविष्य के लिये हम विकास का एक नया नक्शा तैयार करेंगे। इसमें कृषि विकास के साथ-साथ नौजवानों को रोजगार देने के सुनिश्चित प्रयास होंगे। उन्होंने कहा कि करीब दो महीने में नई सरकार ने एक ओर जहां कृषि क्षेत्र को ताकत देने के लिये किसानों का 2 लाख रूपये तक का फसल ऋण माफ किया है, वहीं बेरोजगार नौजवानों के लिये हम मुख्यमंत्री युवा स्वाभिमान योजनाकी शुरूआत कर रहे हैं। कमलनाथ ने कहा कि हमारे सामने सबसे बड़ी चुनौती है कि हम कृषि क्षेत्र में व्यापक सुधार करें। हमारी अर्थव्यवस्था की बुनियाद खेती किसानी है। अगर हम किसानों द्वारा उत्पादित उपज का वाजिब दाम नहीं दिला सके तो हम अपनी अर्थव्यवस्था में सुधार नहीं ला सकते।
किसानों की अगर क्रय शक्ति नहीं होगी तो हमारी अन्य व्यावसायिक गतिविधियों पर भी प्रतिकूल असर पड़ेगा और प्रदेश का विकास बाधित होगा। हम किसानों को ताकत देने के लिये कर्जमाफी की शुरूआत आज से करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि दूसरी हमारे सामने सबसे बड़ी चुनौती है युवाओं को रोजगार देने की है। आज का नौजवान संचार संसाधनों से लैस है उसे कोई ठेका नहीं चाहिए, कमीशन नहीं चाहिए। उसे रोजगार चाहिए। अगर हमारा नौजवान निराश रहा, उसके जीवन में भटकाव रहा तो हम अपने प्रदेश के बेहतर भविष्य का निर्माण नहीं कर पायेंगे। इसके लिये हम प्रदेश में निवेश की व्यापक संभावनाओं को तलाश रहे हैं। अधिक से अधिक उद्योगों की स्थापना से हम अपने नौजवान को काम दे पायेंगे। युवा स्वाभिमान योजना इस दिशा में हमारा प्रयास है। 100 दिन में 4,000 रूपये प्रतिमाह हम नौजवानों को उपलब्ध करायेंगे। साथ ही उन्हें प्रशिक्षण भी देंगे ताकि वे आत्मनिर्भर बन सके।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ नोएडा में हिंसा के बाद पुलिस हाई अलर्ट पर, 8 मई तक पूरे जिले में धारा 163 लागू, ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी।@ बंगाल के 77 पोलिंग बूथ पर दोबारा हो सकती है वोटिंग, शिकायतों को देखते हुए चुनाव आयोग करेगा फैसला।@ जबलपुर में डूबा क्रूज, 4 यात्रियों की मौत, 15 ने तैरकर बचाई जान, 29 थे सवार।@ Exit Poll: बंगाल में BJP+ की बन रही है सरकार, TMC को 100 सीटें मिलने का अनुमान।@ DEO BEO समेत 3 शिक्षा अधिकारी गिरफ्तार- बरगढ़ शर्मसार, महिला शिक्षिका से यौन उत्पीड़न का आरोप।@ भारत-इटली मिलकर बनाएंगे सैन्य हार्डवेयर, रक्षा औद्योगिक ढांचा विकसित करने का लिया संकल्प।@ बंगाल में केंद्र सरकार ने पूरी मशीनरी ही लगा दी थी,चुनाव के बाद ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन।@ मुस्लिम बच्ची को मिले हिंदू माता-पिता, कोर्ट के फैसले ने बताया- प्यार कभी धर्म नहीं देखता।@ ओडिशा के ढेंकानाल में महिला से दुष्कर्म, हमला कर चेहरा बिगाड़ा-एंबुलेंस नहीं मिली तो ऐसे पहुंचाया अस्पताल।@ तमन्ना भाटिया विवाद के बीच मैसूर सैंडल की रिकॉर्ड कमाई, टर्नओवर ₹2,016 करोड़ के पार। @ ऑपरेशन सिंदूर को भारत ने अपनी शर्तों पर रोका था, लंबी लड़ाई के लिए भी तैयार थे- राजनाथ सिंह।@ गाजा के टेंटों में चूहों का तांडव-सोते हुए बच्चों को काट रहे चूहे, 20 लाख विस्थापित खतरे में।@ ट्रंप की हत्या की साजिश: गाला डिनर से पहले आरोपी ने हथियारों के साथ ली थी सेल्फी, कोर्ट में बड़ा खुलासा।@ कश्मीर में 37 साल बाद बारामूला के ऐतिहासिक गणेश मंदिर में गूंजा शंखनाद, खुशी से नम हुई कश्मीरी पंडितों की आंखें।@ बुक्स ड्रेस कहीं से भी खरीदने की आजादी, उल्लंघन पर सख्त एक्शन,स्कूलों को सीएम रेखा गुप्ता की चेतावनी।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -