- Back to Home »
- State News »
- महाराष्ट्र देवेंद्र फडणवीस सरकार शहीदों के परिजनों को देंगी 50-50 लाख....
Posted by : achhiduniya
15 February 2019
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जम्मू कश्मीर के पुलवामा में शहादत पाने वाले महाराष्ट्र के सीआरपीएफ जवानों के परिवारों के लिए 50-50 रुपये देने का ऐलान किया है। महाराष्ट्र से दो जवान शहीद हुए हैं। इनमें एक लानौर जिले के रहने वाले शहीद नितिन सिंह राठौर थे, जो उसी बस में सवार थे जिसमें ब्लास्ट हुआ। नितिन का एक छोटा बच्चा भी है। इससे पहले महाराष्ट्र में शिव सैनिक सड़कों पर उतर आए। इस दौरान शिव सैनिकों ने पाकिस्तान का झंडा और पुतला जलाकर आतंकी घटना का विरोध जताया। बोरीवली में प्रदर्शन कर रहे शिव सैनिकों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।
गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर में हुए इस हमले के बाद पूरे महाराष्ट्र
में भी उबाल है। मुंबई के भिंडी बाजार इलाके में पाकिस्तान और आतंकियों को खिलाफ मुर्दाबाद
के नारे लगाए गए। यहां तक कि मुम्बई के कई मौलाना मुफ़्ती और आम लोग हाथ में तिरंगा
लिए एक साथ आगे बढ़े और विरोध जताया। अक्सर व्यस्त रहने वाले भिन्डी बाजार की दुकानों
को बंद रखने की विनती की गई। इतना ही नहीं लोगों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे
लगाने के साथ ही पाकिस्तान का झंडा भी जलाया।

