Posted by : achhiduniya 15 February 2019

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नांदेड़ में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का उद्घाटन करेंगे। आधुनिक सुविधाओं से संपन्न इस विद्यालय की कुल क्षमता 420 रखने की है। इससे जनजातीय छात्रों के बीच शिक्षा का स्तर सुधारने में मदद मिलेगी और यह उनकी सम्पूर्ण प्रगाति एवं व्यक्तित्व विकास का माहौल उपलब्ध कराएगा। प्रधानमंत्री कल प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने मकानों के चयनित लाभार्थियों को ई-गृह प्रवेश की कुंजी सौपेंगे। प्रधानमंत्री वीडियो लिंक के जरिए अजनी (नागपुर)-पुणे ट्रेन को हरी झंडी दिखाएगे। इस ट्रेन में 3-टियर वातानुकूलित कोच होंगे और यह नागपुर एवं पुणे के बीच रात्री सेवा उपलब्ध कराएगी। प्रधानमंत्री बटन दबाकर केन्द्रीय सड़क कोष (सीआरएफ) के तहत बनने वाली सड़कों की आधारशिला रखेगे। प्रधानमंत्री महाराष्ट्र राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (एमएसआरएलएम) के तहत महिला स्वयं सहायता समूहों को प्रमाण पत्र/चेक देंगे। 
वित्तीय समावेशन के उद्देश्य के साथ एमएसआरएलएम सामाजिक बदलाव का काम करता है जिससे घर-घर वित्तीय सेवाओं के जरिए कृषि और गैर-कृषि आजीविका के अवसर सुनिश्चित करने में मदद मिलती है। धुले:- प्रधानमंत्री यवतमाल के बाद कल धुले पहुंचेंगे जहां वे पीएमकेएसवाई के तहत लोअर पंजारा मीडियम प्रोजेक्ट का उद्घाटन करेंगे। यह परियोजना 2016-17 में प्रधानमंत्री कृषि सिंचन योजना (पीएमकेएसवाई) में शामिल किया गया था। इसकी कुल जल संचय क्षमता 109.31 एमक्यूम है जिससे धुले जिले में 21 गांवों की 7,585 हेक्टेयर जमीन को सिंचाई की सुविधा मिल पाएगी। प्रधानमंत्री सुलवाड़े जामफल कनोली लिफ्ट सिंचाई योजना की आधारशिला रखेंगे। इस योजना के तहत 124 दिनों के मानसून मौसम में तापी नदी से बाढ़ के 9.24 टीएमसी पानी को हटाया जा सकेगा। इससे धुले जिले में लगभग 100 गांवों की 33,367 हेक्टेयर जमीन को सिंचाई मिलने का अनुमान है। प्रधानमंत्री अमृत योजना के तहत धुले शहर जलापूर्ति योजना की आधारशिला रखेंगे। 
इससे औद्योगिक और वाणिज्यिक विकास के लिए जल की उपलब्धता सुनिश्चित होगी। प्रधानमंत्री धुले-नरदाना रेल मार्ग और जलगांव-मनमाड तीसरा रेल मार्ग की आधारशिला रखेंगे। प्रधानमंत्री वीडियो लिंक के जरिए भुसावल-बांद्रा खंदेश एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। यह रात्रि सेवा देने वाली ट्रेन है जो मुम्बई-भुसावल को सीधे जोड़ेगी। यह ट्रेन सप्ताह में तीन दिन चलेगी। प्रधानमंत्री जलगांव-उढ़ाना दोहरीकरण और विद्युतीकरण रेल परियोजना का उद्घाटन करेंगे। इस परियोजना से यात्रियों और सामानों की ढुलाई की क्षमता बढ़ेगी। यह नन्दुरबार, व्यारा, धरनगांव और इस खंड के अन्य स्थानों के विकास में प्रेरक की भूमिका निभाएगा।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ ईरान-इजरायल युद्ध ने किसान-व्यापारियों को दे दी टेंशन, मुंबई के JNPT पोर्ट पर कंटेनरों की कतार।@ नीतीश के बेटे निशांत की पॉलिटिक्स में ग्रैंड एंट्री।@ ईरान में खामेनेई की हत्या पर सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी ने उठाए सवाल, कहां- संसद में हो चर्चा।@ PM मोदी के नाम एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड, 30 मिलियन सब्सक्राइबर्स के साथ बने डिजिटल दुनिया के बेताज बादशाह।@ खामेनेई की मौत पर जम्मू -कश्मीकर में पत्थ रबाजी, पुलिस की चेतावनी- कड़ी कार्रवाई होगी।@ बिना घूस भर्ती, उम्र सीमा में 5 साल की राहत, 7वां वेतन आयोग लागू,बंगाल में अमित शाह का बड़ा वादा।@ सेक्स क्राइम की जानकारी नहीं थी-एपस्टीन केस में बिल क्लिंटन से पूछताछ का वीडियो जारी, हिलेरी का फूटा गुस्सा।@ युवाओं को नशों के खतरे से बचाने के लिए पंजाब सरकार की लड़ाई लगातार जारी रहेगी- CM भगवंत मान।@ DTC बसों में पिंक कार्ड अनिवार्य करने पर सियासी घमासान, सौरभ भारद्वाज ने लगाए बीजेपी पर आरोप।@ ईरान के स्कूल में मारी गईं 165 बच्चियों के लिए JCB से खोदी गईं कब्रें।@ ईरान पर इजरायल-अमेरिका का हमला, पाकिस्तानियों पर टूटा कहर। @ भिंड में बुजुर्ग महिला से पुलिस ने की मारपीट! DIG ने चौकी प्रभारी को किया लाइन अटैच।@ नायब सिंह सरकार का बजट हरियाणा के लोगों के सपनों को तोड़ने वाला बजट- अनुराग ढांडा।@ खाड़ी देशों में फंसे युवाओं और विद्यार्थियों के परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है पंजाब सरकार-सीएम भगवंत मान।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"भव्य रक्तदन शिबीर स्व श्री शिवरतन काबरा जी के जन्मविशेष पुण्यस्मरण पर स्टोन मर्चेंट एसोसिएशन द्वारा"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -