Posted by : achhiduniya 11 February 2019


 ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) अध्यक्ष और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने एक निजी चैनल हम लोग कार्यक्रम कहा कि दोनों राष्ट्रीय पार्टियों की सबसे बड़ी लड़ाई यह है कि सबसे बड़ा हिन्दू कौन है? यही उनकी सबसे बड़ी लड़ाई है। आप देखते होंगे कि चाहे राहुल गांधी हो या नरेंद्र मोदी। इनमें यह कॉम्पिटीशन है कि आप दो मंदिर जाएंगे तो हम पांच मंदिर जाएंगे। आप चलकर जाएंगे तो मैं तालाब में प्लेन को उतार दूंगा। ओवैसी ने कहा, मैं आवाम का एजेंट हूं। मैं अपनी राजनीति कर रहा हूं। मैं 8 साल यूपीए के साथ था। कई बार मैं कांग्रेस अध्यक्ष के घर गया। उस समय तो मैं बहुत नेक आदमी था, आज मैं बुरा हो गया क्योंकि मैं अब उनकी मुखालफत कर रहा हूं।
AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी पर भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस का और कांग्रेस बीजेपी से मिले होने का आरोप लगाती रही है। इस बार में जब ओवैसी से पूछा गया तो उन्होंने कहा, आज देश में ऐसा माहौल है कि जो कांग्रेस का विरोध करेगा वह बीजेपी का एजेंट हो जाता है। जो मोदी के खिलाफ बोलता है वह राष्ट्रद्रोही हो जाता है। मेरी तो हालत ऐसी हो गई है कि हमारे हैदराबाद में उर्दू में एक कहावत है कि फंस गई रजिया गुंडों में वैसी हो गई है। मैं बीजेपी के खिलाफ बोलूंगा तो राष्ट्रद्रोही है ये कांग्रेस के खिलाफ बोलूंगा तो बोलेंगे बी-टीम है। ये सी-टीम है ये पैसे ले रखा है इन लोगों ने। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि मैंने कई बार कहा कि कुछ तो दिलाओं मुझे पैसे। अभी तक तो नहीं मिले हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी खुद हैदराबाद आए थे।
उन्होंने मेरे चुनावी क्षेत्र में तीन सभाएं की। उन्होंने तोते की तरह रट-रटकर कहा की सी-टीम है। सी-टीम है. पैसे ले लिए वोट काटते हैं, लेकिन हैदराबाद की जनता ने बता दिया कि कौन बीजेपी को हरा सकता है। ओवैसी ने कहा कि कांग्रेस अकेले दम पर कभी बीजेपी को नहीं हरा सकती। ओवैसी ने कहा कि कांग्रेस के पास न कैपेसिटी है, न केपेबिलिटी है और न ही क्वालिटी है। उन्होंने कहा कि हिन्दुस्तान में 350 ऐसी सीटें हैं जहां क्षेत्रीय पार्टी काफी मजबूत हैं. बिना इनके कुछ होने वाला नहीं है। अगर 2019 में रिजनल पार्टी 30% वोट क्रॉस करते हैं तो यकीनन उनके बिना कोई सरकार नहीं बनेगा। मेरी ख्वाइश है कि इस मुल्क को नॉन कांग्रेस और नॉन बीजेपी सरकार मिले।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में एक्शन,6 हिरासत में, टिन्नू यादव की तलाश जारी।@ बंगाल विधानसभा में सोमवार को पेश किया जा सकता है UCC बिल -सूत्र।@ छत्तीसगढ़ में UCC का ड्राफ्ट तैयार करेगी देसाई समिति, साय सरकार ने शुरू की कानूनी प्रक्रिया।@ पटना में खान सर के कोचिंग में शॉर्ट सर्किट, चिंगारी देख क्लासरूम से भागे छात्र।@ बिहार ड्राइविंग लाइसेंस के नियम में बदलाव, अब ट्रेनिंग सर्टिफिकेट होगा अनिवार्य।@ भरत तिवारी केस के आरोपी SDPO पर 19 साल पहले भी लगा था गलत एनकाउंटर का आरोप, क्लीन चिट पर मानवाधिकार था असहमत। @ पाइल्स का ऑपरेशन कराने के बाद युवक की मौत- रायगढ़ के खरसिया अस्पताल में परिजनों ने डॉक्टरों पर उठाए सवाल।@ नीट यूजी 2026: री-नीट की आंसर-की का 22 लाख छात्रों को इंतजार, फिजिक्स के इन 2 सवालों पर फंसा पेंच।@ कोचिंग संचालकों ने अनिश्चितकालीन बंद का किया ऐलान- शिवपुरी में फायर सेफ्टी नियमों पर स्पष्ट गाइडलाइन की मांग।@ दिल्ली में लगेंगे 25 से ज्यादा चार्जिंग पॉइंट वाले सुपर स्टेशन! मेट्रो स्टेशन और बाजारों में बनेंगे EV हब। @ उज्जैन में मुहर्रम के जुलूस में स्टंट, क्रेन से कार लटकाकर आसमान में 40 फीट ऊपर किया ब्लास्ट।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -