- Back to Home »
- Entertainment / AjabGajab »
- राहुल गांधी के संघर्ष जीवन को दर्शाती “माई नेम इज रागा” फिल्म जल्द होगी रिलीज....
Posted by : achhiduniya
11 February 2019
फिल्म के डायरेक्टर रुपेश पाल की मानें तो,जिसने भी निडरता से हार और विफलता का सामना किया है, वे खुद को इस कहानी से जोड़ सकता है। इस लिहाज से मैं इसे बायोपिक नहीं कहना चाहता। यह किसी भी व्यक्ति की एक कहानी है, जिसे विपत्तिपूर्ण जीवन पर जीत दर्ज करने के बाद रोकना नामुमिकन हो जाता है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के जीवन पर केंद्रित 'माई नेम इज रागा' नाम की एक फिल्म बनाई जा रही है। निर्देशक रुपेश पाल ने एक बयान में कहा,फिल्म का मकसद न तो राहुल का महिमामंडन करना है और न ही उनका रहस्य हटाना है।
यह एक ऐसे इंसान की कहानी है, जिस पर हास्यास्पद हमला किए गए और उसने किस तरह
से शानदार वापसी की। हाल ही में इस फिल्म का टीजर भी रिलीज किया गया है। टीजर में
राहुल गांधी से जब मीडिया पूछते हैं कि क्या आपको ये नहीं लगता कि आप असफल हो चुके
हो? तो इस पर राहुल का जवाब हां में होता है।
वहीं दूसरे सवाल, क्या आपको नहीं लगता कि आप फिर से फेल
होंगे? इस पर भी राहुल का जवाब जवाब हां में ही
होता है, वह कहते हैं कि मैं जानता हूं। वहीं, खबरों की मानें तो यह फिल्म चुनावों के बीच
अप्रैल में रिलीज हो सकती है।

