Posted by : achhiduniya 11 February 2019


 बीजेपी सत्ता को लोकतंत्र की दुर्घटनाओं का नाम देते हुए शिवसेना ने उस पर वार करते हुए कहा है कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में दुर्घटना से राह निकालने का काम जनता करती है और पिछले 70 सालों में यह कार्य बखूबी किया जा रहा है। 24 घंटे सत्ता के नशे में रहकर झूमना और नशे में डूब कर बोलना उचित नहीं है। सत्ताधारी दल में जो संयम और विनम्रता का भाव होना चाहिए वह हाल के दिनों में सत्ताधारी खो चुके हैं। शिवसेनाबीजेपी गठबंधन पर भी सवाल उठाते हुए पूछा गया है कि एक ओर तो सीएम गरजते हैं उन्हें 48 में से 43 सीटें मिल जाएंगी और दूसरी ओर शिवसेना के साथ हिंदुत्व के मुद्दे पर गठबंधन की बात कहते हैं आखिर क्यों तय नहीं कर लेते कि करना क्या है ?अनाप-शनाप बोलने से उनकी बची खुची प्रतिष्ठा खत्म हो जाएगी।
महाराष्ट्र में शिवसेना-बीजेपी गठबंधन को अधर में लटकाए रखने के लिए बीजेपी पर दोष मढते पर शिवसेना ने कहा कि इस पाप का बीजारोपण 2014 में बीजेपी ने ही किया था। शिवसेना ने सामना के जरिए सीएम को टारगेट करते हुए कहा है कि फडणवीस ने इस लोकसभा चुनाव में किसी भी हालत में 43 सीटें जीतने का दावा किया है और बारामती में शरद पवार को पराजित का दावा भी। सीएम के इस दावे पर तंज कसते हुए शिवसेना ने कहा कि अपने बलबूते पर बीजेपी महाराष्ट्र में 48 सीटें और देशभर में 548 सीटें जीत सकती है,ईवीएम और इस तरह झाग वाले आत्मविश्वास के साथ तो बीजेपी अमेरिका में भी कमल खिला सकती है,लेकिन अभी तक बीजेपी के पास इस बात का कोई जवाब नहीं है कि उसने अयोध्या में राम मंदिर का कमल क्यों नहीं खिलाया? इन सवालों के जवाब उनके पास नहीं है लेकिन इसे गिराएंगे, उसे गिराएंगे, उसे गाड़ेंगे इस तरह की भाषा इन दिनों  इनकी जुबान पर बस गयी 
है कहीं ऐसा न हो कि किसी दिन खुद ही अपने लोगों को गिराने की बात करन करने लगे! किसानों के संकट,सूखाग्रस्त महाराष्ट्र की फिक्र केंद्र को नहीं है। महाराष्ट्र के गंभीर सवालों पर कोई चर्चा नहीं है। अहमदनगर जिले के किसानों की बेटियों ने अनशन शुरू किया तो उस आंदोलन को कुचलने के लिए सरकार ने पुलिस बल का इस्तेमाल किया किसानों की बेटियों बहू को गाड़ दो यह संदेश सरकार का है। प्याज को सिर्फ साढ़े सात पैसे का भाव मिल रहा है। दूध पर लगने वाली जीएसटी से किसान परेशान हैं, अनाथ आश्रम के दत्तक केंद्रों में पिछले 4 वर्षों में 1000 से अधिक बच्चों की मौत हुई है,राज्य में शिक्षकों की 24000 सीटें खाली पड़ी हैं इन गंभीर मसलों का उनके पास कोई उपाय है लेकिन महाराष्ट्र में 48 में से 43 सीटें जीतने का उपाय उनके पास है। जनता को मरने दो, राज्य खाक होने दो लेकिन राजनीति टिकनी चाहिए।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में एक्शन,6 हिरासत में, टिन्नू यादव की तलाश जारी।@ बंगाल विधानसभा में सोमवार को पेश किया जा सकता है UCC बिल -सूत्र।@ छत्तीसगढ़ में UCC का ड्राफ्ट तैयार करेगी देसाई समिति, साय सरकार ने शुरू की कानूनी प्रक्रिया।@ पटना में खान सर के कोचिंग में शॉर्ट सर्किट, चिंगारी देख क्लासरूम से भागे छात्र।@ बिहार ड्राइविंग लाइसेंस के नियम में बदलाव, अब ट्रेनिंग सर्टिफिकेट होगा अनिवार्य।@ भरत तिवारी केस के आरोपी SDPO पर 19 साल पहले भी लगा था गलत एनकाउंटर का आरोप, क्लीन चिट पर मानवाधिकार था असहमत। @ पाइल्स का ऑपरेशन कराने के बाद युवक की मौत- रायगढ़ के खरसिया अस्पताल में परिजनों ने डॉक्टरों पर उठाए सवाल।@ नीट यूजी 2026: री-नीट की आंसर-की का 22 लाख छात्रों को इंतजार, फिजिक्स के इन 2 सवालों पर फंसा पेंच।@ कोचिंग संचालकों ने अनिश्चितकालीन बंद का किया ऐलान- शिवपुरी में फायर सेफ्टी नियमों पर स्पष्ट गाइडलाइन की मांग।@ दिल्ली में लगेंगे 25 से ज्यादा चार्जिंग पॉइंट वाले सुपर स्टेशन! मेट्रो स्टेशन और बाजारों में बनेंगे EV हब। @ उज्जैन में मुहर्रम के जुलूस में स्टंट, क्रेन से कार लटकाकर आसमान में 40 फीट ऊपर किया ब्लास्ट।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -