Posted by : achhiduniya 18 February 2019


पंजाब विधानसभा के अंदर अकाली दल नेता बिक्रम सिंह मजीठिया और सिद्धू के बीच जमकर तीखी नोंक झोंक हुई। सदन में मजीठिया ने सिद्धू को गद्दार कहा, वहीं सिद्धू ने मजीठिया को डाकू बताया। दोनों ही नेताओं ने एक-दूसरे के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल किया। हंगामे के बीच पंजाब विधानसभा में बजट भाषण रोक दिया गया। सिद्धू के विरोध में अकाली दल और बीजेपी के नेताओं ने सदन से वॉक आउट कर दिया। अकाली दल ने आरोप लगाया कि एक ओर तो कैप्टन अमरिंदर सिंह पाकिस्तान के खिलाफ सख्त बयान दे रहे हैं वहीं उनके मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू पाकिस्तान को लेकर काफी नरम हैं और इमरान खान के साथ अपनी दोस्ती निभाने में लगे हैं। 
इतना ही नहीं बिक्रम सिंह मजीठिया ने नवजोत सिंह सिद्धू के पाकिस्तान दौरे के दौरान सामने आई पाक आर्मी चीफ जनरल बाजवा से गले मिलने और खालिस्तान समर्थक गोपाल चावला के साथ की तस्वीरों को आग लगा दी। इस दौरान पाकिस्तान के झंडे को भी जलाया गया। अकाली दल ने आरोप लगाया कि एक ओर तो कैप्टन अमरिंदर सिंह पाकिस्तान के खिलाफ सख्त बयान दे रहे हैं वहीं उनके मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू पाकिस्तान को लेकर काफी नरम हैं और इमरान खान के साथ अपनी दोस्ती निभाने में लगे हैं। मजीठिया ने कहा कि पूरा देश जानता है कि पाकिस्तान एक आतंकी देश है जो अपने देश का इस्तेमाल आतंकियों को भारत के खिलाफ इस्‍तेमाल करने की खुली आजादी देता है। 
इसके बावजूद नवजोत सिंह सिद्धू ने पाकिस्तान के साथ बातचीत की बात कही है और पाकिस्तान का बिल्कुल भी विरोध नहीं किया है। इसी वजह से वो चाहते हैं कि पहले पंजाब सरकार नवजोत सिंह सिद्धू को लेकर अपना स्टैंड साफ करे। उसके बाद ही पंजाब विधानसभा में बजट पेश होने दिया जाएगा। नहीं तो अकाली दल लगातार नवजोत सिंह सिद्धू को कैबिनेट और कांग्रेस से बर्खास्त करने की मांग को लेकर प्रदर्शन करता रहेगा।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में एक्शन,6 हिरासत में, टिन्नू यादव की तलाश जारी।@ बंगाल विधानसभा में सोमवार को पेश किया जा सकता है UCC बिल -सूत्र।@ छत्तीसगढ़ में UCC का ड्राफ्ट तैयार करेगी देसाई समिति, साय सरकार ने शुरू की कानूनी प्रक्रिया।@ पटना में खान सर के कोचिंग में शॉर्ट सर्किट, चिंगारी देख क्लासरूम से भागे छात्र।@ बिहार ड्राइविंग लाइसेंस के नियम में बदलाव, अब ट्रेनिंग सर्टिफिकेट होगा अनिवार्य।@ भरत तिवारी केस के आरोपी SDPO पर 19 साल पहले भी लगा था गलत एनकाउंटर का आरोप, क्लीन चिट पर मानवाधिकार था असहमत। @ पाइल्स का ऑपरेशन कराने के बाद युवक की मौत- रायगढ़ के खरसिया अस्पताल में परिजनों ने डॉक्टरों पर उठाए सवाल।@ नीट यूजी 2026: री-नीट की आंसर-की का 22 लाख छात्रों को इंतजार, फिजिक्स के इन 2 सवालों पर फंसा पेंच।@ कोचिंग संचालकों ने अनिश्चितकालीन बंद का किया ऐलान- शिवपुरी में फायर सेफ्टी नियमों पर स्पष्ट गाइडलाइन की मांग।@ दिल्ली में लगेंगे 25 से ज्यादा चार्जिंग पॉइंट वाले सुपर स्टेशन! मेट्रो स्टेशन और बाजारों में बनेंगे EV हब। @ उज्जैन में मुहर्रम के जुलूस में स्टंट, क्रेन से कार लटकाकर आसमान में 40 फीट ऊपर किया ब्लास्ट।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -