- Back to Home »
- National News »
- महागठबंधन- महा-मिलावट वाली सरकार है जो दिल्ली नहीं पहुंच पाएगी...पीएम नरेंद्र मोदी
Posted by : achhiduniya
07 February 2019
प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी ने सदन में चर्चा के दौरान विपक्ष के महागठबंधन पर तंज कसते हुए इसे
महा-मिलावट बताया। पीएम मोदी ने कहा कि महा-मिलावट वाली सरकार दिल्ली नहीं पहुंच
पाएगी। पीएम ने कहा कि कांग्रेस सत्ता पर अपना हक मानती है। 55 साल पर मेरे 55
महीनों भारी हैं। साढ़े चार साल में 10 करोड़ से ज्यादा शौचालय बने हैं, देश के 10 करोड़ अमीरों के लिए मैंने शौचालय बनाए हैं,क्योंकि ये लोग कहते हैं कि मेरी सरकार अमीरों के लिए है। जो काम 20 साल
में होना चाहिए था वो मुझे आकर पूरा करना पड़ा।
