- Back to Home »
- Discussion »
- महाराष्ट्र के मुंबई में कई मौलाना मुफ़्ती मुस्लिम सुमदाय के लोगो ने हाथों में तिरंगा थामकर लगाए पाकिस्तान मुर्दाबाद, लश्कर-ए-तैयबा,हाफिज सईद मुर्दाबाद जैसे नारे....
महाराष्ट्र के मुंबई में कई मौलाना मुफ़्ती मुस्लिम सुमदाय के लोगो ने हाथों में तिरंगा थामकर लगाए पाकिस्तान मुर्दाबाद, लश्कर-ए-तैयबा,हाफिज सईद मुर्दाबाद जैसे नारे....
Posted by : achhiduniya
15 February 2019
देश की जनता सोशल मीडिया से लेकर सड़कों पर प्रदर्शन करके पाकिस्तान और आतंकवादियों से बदला लेने की मांग कर रही है। महाराष्ट्र के मुंबई में शुक्रवार को मुस्लिम सुमदाय के लोगों ने पुलवामा हमले के खिलाफ सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया। मुंबई के भिंडी बाजार इलाके में पाकिस्तान और आतंकियों के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। यहां तक कि मुम्बई के कई मौलाना मुफ़्ती और आम लोग हाथ में तिरंगा लिए एक साथ आगे बढ़े और विरोध जताया। मुंबई के भिंडी बाजार में मुस्लिमों ने हमले का जमकर विरोध किया। प्रदर्शन करने वाले लोगों ने अपने हाथों में तिरंगा थामा हुआ था।
इस दौरान
उन्होंने पाकिस्तान मुर्दाबाद, लश्कर-ए-तैयबा
मुर्दाबाद, जैश-ए-मोहम्मद मुर्दाबाद, मसूद अजहर मुर्दाबाद, हाफिज सईद मुर्दाबाद जैसे नारे लगाए। प्रदर्शन
करने वाले लोगों ने कहा कि शहीदों का बलिदान जाया नहीं जाना चाहिए। उन्होंने
भारतीय सेना और सरकार से आतंकवादियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में गुरुवार को सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आतंकवादी हमले
के बाद पूरे देश में गम और गुस्से का माहौल है। पूरे देश से इस हमले के खिलाफ आवाज
उठ रही है।

