- Back to Home »
- National News »
- कार्यवाई ,समय,स्थान और स्वरूप तय करे खुद....प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी सेना को खुली छूट..
Posted by : achhiduniya
15 February 2019
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झांसी में रैली को
संबोधित करते हुए कहा,पुलवामा हमले के गुनहगारों को
उनके किए कि सजा जरूर मिलेगी। हमारा पड़ोसी देश ये भूल रहा है कि ये नई रीति और नई
नीति वाला भारत है। आतंकी संगठनों और उनके आकाओं ने जो हैवानियत दिखाई है, उसका पूरा हिसाब किया जाएगा।
प्रधानमंत्री
मोदी ने कहा कि हमारे पड़ोसी देश के लिए रोजमर्रा का खर्चा तक चलाना मुश्किल हो
गया है, वो दुनिया में कटोरा लेकर घूम रहा है।
पुलवामा जैसी तबाही मचाकर, वह हमें भी बदहाल करना चाहता है,लेकिन उसके इस मंसूबे का हम सब देशवासी मिलकर
मुंहतोड़ जवाब देंगे। मोदी ने एक बार फिर आतंकियों को चेताया है। पीएम ने कहा,आतंकियों ने बहुत बड़ी गलती कर दी है। आज देश
बहुत ही उत्तेजित और दुखी है।
आप सभी की भावनाओं को मैं भली-भांति समझ पा रहा हूं।
हमारे जवानों ने देश की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति दी है। उनका ये बलिदान
व्यर्थ नहीं जाएगा। पीएम मोदी ने कहा कि
सुरक्षा बलों को आगे की कार्यवाई के लिए, समय क्या हो, स्थान क्या हो और स्वरूप कैसा हो, ये तय करने के लिए पूरी इजाजत दे दी गई है।


