- Back to Home »
- Crime / Sex »
- मैं विनम्रता पूर्वक पूछता हूं बैंकों को मेरे से पैसा लेने के लिए क्यों नहीं कहते प्रधानमंत्री....विजय माल्या ने लगाई ट्वीटर पर गुहार...
मैं विनम्रता पूर्वक पूछता हूं बैंकों को मेरे से पैसा लेने के लिए क्यों नहीं कहते प्रधानमंत्री....विजय माल्या ने लगाई ट्वीटर पर गुहार...
Posted by : achhiduniya
14 February 2019
भारतीय बैंको
द्वारा लोन लेकर न चुकाने के चलते भगोड़े विजय माल्या ने पिछले दिनों ट्वीट कर बताया कि वेस्टमिंस्टर
मजिस्ट्रेट अदालत के 10 दिसंबर, 2018 के आदेश
पर फैसला आने के बाद मैंने अपील की अपनी मंशा के बारे में बता दिया है। गृह मंत्री
के निर्णय से पहले मैं अपील नहीं कर सकता था। अब मैं अपील करूंगा। माल्या (63) के
प्रत्यर्पण को ब्रिटेन के गृह मंत्री साजिद जाविद ने मंजूरी दी थी। आपको बता दें
माल्या पर भारतीय बैंकों का कुल 9400 करोड़ रुपये बकाया है। विजय माल्या ने
गुरुवार सुबह अपने बचाव में एक के बाद एक लगातार चार ट्वीट किए। माल्या ने अपने एक
ट्वीट में कहा कर्नाटक हाईकोर्ट के समक्ष भी मैं सेटलमेंट का ऑफर दे चुका हूं। एक
और ट्वीट में माल्या ने लिखा प्रधानमंत्री के पिछले भाषण ने मेरा ध्यान आकर्षित
किया।
वह एक बहुत अच्छे वक्ता हैं। मैंने
ध्यान दिया कि उन्होंने नाम लिए बिना कहा कि एक आदमी 9000 करोड़ रुपये लेकर भाग
गया। उनका इशारा मेरी तरफ था। मैं पीएम से पूछना चाहता हूं कि वह बैंकों से मेरे
से पैसा लेने के लिए क्यों नहीं कहते। इससे पब्लिक फंड की रिकवरी हो जाएगी। भगोड़े
बिजनेसमैन विजय माल्या ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वाक्पटु वक्ता कहा है और पूछा है कि पीएम मेरा पैसा लौटाने का ऑफर स्वीकार करने के लिए
बैंकों को निर्देश क्यों नहीं देते? विजय माल्या
ने भारतीय बैंकों से अपील की थी कि जो लोन उसने लिया था, उसकी प्रिंसिपल रकम पूरी वापस ले लें। माल्या ने
गुरुवार को एक के बाद एक कई ट्वीट किए।
माल्या ने ट्वीट किया, मैं आदरपूर्वक पूछना चाहता हूं कि प्रधानमंत्री
मेरा पैसा लौटाने का ऑफर स्वीकार करने के लिए बैंकों को निर्देश क्यों नहीं देते? इसके बाद वह किंगफिशर को दिए गए लोन की पूरी
वसूली के लिए कम से कम क्रेडिट का दावा कर सकते हैं। ट्वीट में माल्या ने साथ ही दावा किया है कि उसने कर्नाटक
हाईकोर्ट के आगे भी मामले को सुलझाने के लिए ऑफर दिया था।


