- Back to Home »
- State News »
- एक मार्च से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल...
Posted by : achhiduniya
23 February 2019
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा के पुराने
ट्वीट्स को रिट्वीट करना शुरू कर दिया है, जिसमें भाजपा
ने पूर्ण राज्य के दर्जे का वादा किया था या इसकी मांग की थी। केजरीवाल ने मोदी के
2013 के एक ट्वीट को साझा किया है। आप प्रमुख ने कहा था,प्रधानमंत्री बनने से पहले मोदी जी ने दिल्ली को
पूर्ण राज्य देने का मुद्दा उठाया था। अब वह प्रधानमंत्री हैं। दिल्ली के लोग
उन्हें उनके वादे की याद दिलाना चाहते हैं। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली को पूर्ण
राज्य का दर्जा दिलाने के लिए अनशन करने जा रहे हैं। दिल्ली विधानसभा में बजट सत्र
के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा, दिल्ली को
पूर्ण राज्य का दर्जा देने के लिए एक मार्च से मैं अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर
बैठने जा रहा हूं।
केजरीवाल ने कहा कि एक मार्च से हम दिल्ली में आंदोलन शुरू
करेंगे और इसे तब तक खत्म नहीं किया जाएगा जब तक दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा
नहीं दे दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली के पूर्ण राज्य का दर्जा के लिए पूरी
दिल्ली में आंदोलन शुरू करने की जरूरत है। कुछ दिन पहले ही केजरीवाल ने
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की अपील की। 20
फरवरी को अरुणाचल प्रदेश व मिजोरम के स्थापना दिवस पर बधाई देते हुए मोदी के ट्वीट
पर प्रतिक्रिया देते हुए, केजरीवाल ने ट्विटर पर कहा था,सर, दिल्ली भी
अपने स्थापना दिवस का इंतजार कर रही है।
आप ने दिल्ली के लोगों से वादा किया था कि
आप दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देंगे। कृपा करके ऐसा करें सर दिल्ली के लोग 70
सालों से नाइंसाफी झेल रहे हैं। आम आदमी पार्टी (आप) इस मुद्दे को आगामी लोकसभा
चुनाव में अपने प्रचार अभियान में शामिल करने और एक जन आंदोलन शुरू करने की योजना
बना रही है। वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 2014 लोकसभा चुनाव के घोषणापत्र
समेत पिछले चुनाव घोषणापत्र बांटेगी, जिसमें पार्टी
ने कहा है कि वह दिल्ली के पूर्ण राज्य के दर्जे की मांग का समर्थन करती है।