Posted by : achhiduniya 22 March 2019


नागपुर लोकसभा सीट के तहत 6 विधानसभा क्षेत्र आते हैं। वर्ष 1951 में इस सीट के अस्तित्‍व में आने के बाद ज्‍यादातर समय कांग्रेस पार्टी का कब्‍जा रहा है। आरएसएस का मुख्‍यालय होने के बाद भी अब तक केवल दो बार बीजेपी ने इस सीट पर केसरिया परचम फहराया है। वर्ष 1952 से लेकर 1991 के तक यहां कांग्रेस का राज रहा। साल 1996 में पहली बार बीजेपी ने इस सीट पर जीत का स्‍वाद चखा। बीजेपी के बनवारी लाल पुरोहित इस सीट से बीजेपी के सांसद बने। इसके बाद वर्ष 2014 तक बीजेपी को जीत का इंतजार करना पड़ा। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में मोदी लहर में नितिन गडकरी ने कांग्रेस के विलास मुत्‍तेमवार को करीब 3 लाख वोटों से मात दी थी। गडकरी को 5,87,767 वोट मिले थे और मुत्‍तेमवार को 302939 वोट।

नागपुर लोकसभा सीट पर इस बार भी मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच होने जा रहा है। हालांकि बीजेपी को मात देने के लिए कांग्रेस ने पूर्व बीजेपी सांसद को ही मैदान में उतार दिया है। इस सीट पर वर्ष 2014 में बीएसपी (96433 वोट) नंबर तीन और आम आदमी पार्टी (69081 वोट) नंबर 4 पर रही थी। वर्ष 2014 की अपेक्षा इस बार नागपुर लोकसभा सीट पर 5,30,063 ज्‍यादा मतदाता हैं। इस सीट पर अब कुल मतदाताओं की संख्‍या 40,24,197 पहुंच गई है। राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ के इस गढ़ में गुरु और चेला आमने-सामने हैं। बीजेपी ने यहां से एक बार फिर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को टिकट दिया है वहीं कांग्रेस ने नाना पटोले को टिकट देकर चुनावी माहौल को रोमांचक बना दिया है। पटोले बीजेपी के नेता रह चुके हैं और गडकरी को अपना राजनीतिक गुरु मानते हैं। दरअसल, नाना पटोले बीजेपी के टिकट पर वर्ष 2014 का लोकसभा चुनाव भंडारा-गोंदिया सीट से जीते थे।
उन्‍होंने एनसीपी के दिग्‍गज नेता प्रफुल्‍ल पटेल को करीब डेढ़ लाख वोटों से हराया था। वर्ष 2017 में उन्‍होंने बीजेपी को अलविदा कह दिया और संसद से भी इस्‍तीफा दे दिया। इसके बाद पटोले पिछले साल कांग्रेस में शामिल हो गए। पटोले ओबीसी समुदाय से आते हैं। पटोले कुछ भी दावा करें लेकिन संघ के इस गढ़ में उन्‍हें दोतरफा चुनौती से जूझना पड़ेगा। गडकरी से जब पटोले के बारे में पूछा गया तो उन्‍होंने कहा कि वह राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों के साथ कभी दुश्मनी नहीं रखते। गडकरी ने उनके खिलाफ चुनाव लड़ रहे नाना पटोले को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा, मैं राजनीति में ऐसी दुश्मनी नहीं रखता। मेरी शुभकामनाएं उनके साथ हैं। उधर, पटोले ने दावा किया है कि लोकसभा चुनाव में गडकरी की छवि का कोई असर नहीं पड़ेगा।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में एक्शन,6 हिरासत में, टिन्नू यादव की तलाश जारी।@ बंगाल विधानसभा में सोमवार को पेश किया जा सकता है UCC बिल -सूत्र।@ छत्तीसगढ़ में UCC का ड्राफ्ट तैयार करेगी देसाई समिति, साय सरकार ने शुरू की कानूनी प्रक्रिया।@ पटना में खान सर के कोचिंग में शॉर्ट सर्किट, चिंगारी देख क्लासरूम से भागे छात्र।@ बिहार ड्राइविंग लाइसेंस के नियम में बदलाव, अब ट्रेनिंग सर्टिफिकेट होगा अनिवार्य।@ भरत तिवारी केस के आरोपी SDPO पर 19 साल पहले भी लगा था गलत एनकाउंटर का आरोप, क्लीन चिट पर मानवाधिकार था असहमत। @ पाइल्स का ऑपरेशन कराने के बाद युवक की मौत- रायगढ़ के खरसिया अस्पताल में परिजनों ने डॉक्टरों पर उठाए सवाल।@ नीट यूजी 2026: री-नीट की आंसर-की का 22 लाख छात्रों को इंतजार, फिजिक्स के इन 2 सवालों पर फंसा पेंच।@ कोचिंग संचालकों ने अनिश्चितकालीन बंद का किया ऐलान- शिवपुरी में फायर सेफ्टी नियमों पर स्पष्ट गाइडलाइन की मांग।@ दिल्ली में लगेंगे 25 से ज्यादा चार्जिंग पॉइंट वाले सुपर स्टेशन! मेट्रो स्टेशन और बाजारों में बनेंगे EV हब। @ उज्जैन में मुहर्रम के जुलूस में स्टंट, क्रेन से कार लटकाकर आसमान में 40 फीट ऊपर किया ब्लास्ट।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -