Posted by : achhiduniya 19 March 2019


लोकसभा चुनाव में अपने प्रत्याक्षी न उतारने की ठान चुके महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं से कहा है कि वे ध्यान रखें कि कोई भी महाराष्ट्र से बाहर का रेलवे भर्ती परीक्षा में शामिल न होने पाए। मंगलवार को एक फेसबुक पोस्ट में राज ठाकरे ने लिखा,महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने 2008 में रेलवे भर्ती में मराठी बच्चों के साथ हुए अन्याय के खिलाफ एक बड़ा आंदोलन किया था, उस विरोध का नतीजा यह हुआ कि रेलवे भर्ती परीक्षाओं के विज्ञापन स्थानीय अखबारों में आने लगे और यह राज्य की स्थानीय भाषा में भी परीक्षा ली जाने लगी। 
इसके साथ ही नौकरी चुनने के लिए स्थानीय भाषा का आना भी अनिवार्य कर दिया गया। यह महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के आंदोलन की जीत थी। राज ठाकरे ने आगे लिखा,आने वाले समय में रेलवे में बड़ी भर्तियां आने वाली हैं। मेरे मराठी युवाओं को इस रेलवे का फायदा उठाना चाहिए,लेकिन इसके लिए फॉर्म कैसे भरना है, कैसे तैयारी करना है, उन्हें इसका पता होना चाहिए। मेरी पार्टी आपकी इसमें सहायता करेगी। पार्टी के नेता अभिजीत पानसे ने एक वीडियो तैयार किया है। इसमें 20 मिनट में कैसे रेलवे परीक्षा के लिए आप तैयार हो सकते हैं, कैसे फॉर्म भरना है और परीक्षा की तैयारी कैसी करे यह बताया गया है। इसके बाद राज ठाकरे ने लिखा है,पढ़ाई करो सफलता आपको मिलगी। 
अगर कोई समस्या है तो महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना आपके पीछे है। राज ठाकरे ने फेसबुक पोस्ट के आखिर में लिखा है,इस भर्ती में (रेलवे की भर्ती) में सिर्फ मराठी लड़की-लड़कों को नौकरी मिले, यह महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के सैनिकों का लक्ष्य होना चाहिए। राज ठाकरे का ये पोस्ट रेल मंत्री पीयूष गोयल की घोषणा के बाद आया है। कुछ दिन पहले पीयूष गोयल ने घोषणा की थी कि इस साल रेलवे में हजारों पदों के लिए भर्ती की जाएगी।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ चांदी की 200 ईंटें कहां गईं, राम मंदिर ट्रस्ट ने तो रसीद भी नहीं दी, सिंधी समाज ने मांगा जवाब।@ राम मंदिर चढ़ावा मामला-सीएम योगी से मिली SIT, सौंप सकती है अपनी रिपोर्ट-सूत्र।@ Google Map की वजह से छूट गया NEET का एग्जारम! गलत सेंटर पहुंचने पर छात्रों को नहीं मिली एंट्री।@ अरविंद केजरीवाल ने राम मंदिर दान चोरी मामले में FIR की मांग की।@ पुलिसकर्मियों पर FIR, CBI जांच की मांग,भरत तिवारी एनकाउंटर मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट।@ गोरखपुर में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री बेचन राम की गाड़ी को कार ने पीछे से मारी टक्कौर, पति-पत्नी घायल। @ कोलकाता नगर निगम ने सुहरावर्दी एवेन्यू का बदला नाम, अब गोपाल मुखर्जी रोड के नाम से जाना जाएगा।@ 5 लाख में खरीदते थे किडनी, ED ने बड़े नेटवर्क का किया पर्दाफाश।@ खाटूश्यामजी के नजदीक एक और बनेगा नया रेलवे स्टेशन, रेल मंत्री ने दी बड़ी सौगात।@ रुद्रप्रयाग के नगरासू गुरुद्वारा विवाद में 24 घंटे बाद भी नहीं निकला समाधान, छत पर डटे निहंग सिख।@ तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में सी-फूड एक्सपोर्ट यूनिट में अमोनिया गैस लीक, दो की मौत, 46 अस्पताल में भर्ती।@ कौड़ियों में भारत का खनिज चीन को बेचा, अब ED ने जब्त की 1000 करोड़ की संपत्तियां।@ सीएम योगी ने झांसी में किया योगाभ्यास, पीएम मोदी की तारीफ, कहा-स्वस्थ शरीर के लिए योग जरूरी।@ उत्तराखंड के चंपावत में खाई में गिरने के बाद कार में आग लगी, दो जिंदा जले, तीन घायल।@ गुरुग्राम रोडरेज केस के आरोपी निकले BBA स्टूडेंट, सड़क पर सनक और मारपीट का VIDEO वायरल।@ केरल में पकड़ा गया अवैध अंग तस्करी का बड़ा रैकेट, 5 लाख में निकालते थे किडनी, 30 लाख में बेचते थे।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -