Posted by : achhiduniya 03 March 2019


पुलवामा हमले में शहीद हुए 40 सीआरपीएफ जवानों की मौत का बदला लेने के लिए भारतीय वायुसेना द्वारा पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक की गई थी। इंडियन एयरफोर्स के शौर्य की तारीफ करते हुए रामविलास पासवान ने कहा, हमको बुद्ध भी चाहिए जरूरत पड़ी तो हमें युद्ध भी चाहिए। हमने पाकिस्तान का खाना-पानी बंद कर दिया। हमने  पाकिस्तान पर 200 फीसदी का टैक्स लगा दिया, जो लोग भारत में रहते हुए पाकिस्तान का गुणगान करते थे उनकी सिक्यॉरिटी छीन ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष और केंद्र की एनडीए सरकार में केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने कहा कि हम पहले कहते थे भारत के प्रधानमंत्री का सीना 56 इंच का है लेकिन आज यह पटना का गांधी मैदान आपको सम्मानित करता है कि नरेंद्र मोदीजी का सीना 56 इंच का नहीं बल्कि 156 इंच का है। 
केंद्रीय मंत्री पासवान ने रैली को संबोधित करते हुए कहा, हम बुलेट की भी लड़ाई लड़ रहे हैं, बैलेट की भी लड़ाई लड़ेंगे। बुलेट की लड़ाई में जीते हैं, वैसे ही बैलेट की लड़ाई जीतेंगे। 400 सीटों पर जीतेंगे। रामविलास पासवान ने कहा, कुंभ में स्नान करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंदिर में नहीं गए, सबसे पहले सफाई कर्मचारियों के उन्होंने पैर पखारे (धोए), यह देखकर हमारी आंख से भी आंसू छलक आए। एक समय कहा जाता था चूहा, बिल्ली, मैना को मारने में जितना पाप लगता है उतना अछूत को लगता था लेकिन आपने उन्हें सम्मानित किया। देश की मर्यादा को पीएम मोदी ने ऊंचा किया है। केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष रामविलास पासवान ने कहा, आज हमें इस बात की खुशी है कि जो काम 70 साल में नहीं हुआ वह आपने 5 साल में करके दिखा दिया। एक परिवार को मुख्य रूप से घर और छत चाहिए। अभी तक पांच साल में डेढ़ करोड़ घर गरीबों को दिए जा चुके हैं। 2022 तक हर गरीब को पक्का मकान मिल जाएगा। लोगों को शौचालय उपलब्ध कराए गए।
सभी गरीबों को गैस कनेक्शन देने का काम किया गया, यह कोई मामूली चीज नहीं है। रामविलास पासवान ने मोदी सरकार की सभी योजनाओं का जमकर गुणगान किया। रामविलास पासवान ने कहा, 'एससी-एसटी ऐक्ट को जब सुप्रीम कोर्ट ने बदला तो प्रधानमंत्रीजी ने स्पेशल कैबिनेट की बैठक बुलवाई। लोकसभा-राज्यसभा से उसे पारित कराया, उस दौरान सभी विपक्षियों ने चुप्पी साध ली। सामाजिक सद्भाव के लिए पीएम मोदी ने ऊंची जाति के गरीब लोगों को 10 फीसदी अलग से आरक्षण दिया। कुछ लोग उसमें भी राजनीति करना चाहते हैं।' प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मंच पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी, केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, रामविलास पासवान समेत कई अन्य दिग्गज नेता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ दिल्ली-NCR में रेतीले तूफान को लेकर येलो अलर्ट, अगले 2-3 घंटे में 50 KMPH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं।@ कोयले से गैस बनाएगी सरकारी कंपनी, उद्योगों को सस्ते रेट पर उपलब्ध कराई जाएगी सिनगैस।@ गंगा एक्सप्रेसवे से लॉजिस्टिक्स पर होगी ₹30,000 करोड़ तक की भारी बचत, सरकार को मिले ₹46,660 करोड़ के निवेश प्रस्ताव।@ पाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक पर जोरदार धमाका, 24 की मौत, 50 से अधिक घायल।@ फिलीपीन-आंधी-तूफान में गिरी 9 मंजिला निर्माणाधीन इमारत, कई मजदूर मलबे में दबे।@ ट्रंप ने दी बड़ी खुशखबरी- ईरान के साथ समझौता लगभग तय, खुलेगा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज।@ असम में इस बार गो-वध मुक्त हो बकरीद, CM हिमंत बिस्वा सरमा की अपील, ईदगाह कमेटियों के फैसले का किया स्वागत।@ चीन में कोयला खदान दुर्घटना में 90 से ज्यादा की मौत, PM मोदी ने शी जिनपिंग से जताई संवेदना।@ कांग्रेस MP विवेक तन्खा ने मोदी सरकार को लिखा पत्र, कहा-खाड़ी देशों के लिए किफायती उड़ानें फिर से शुरू करें।@ CBSE पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का सख्त रुख, 12वीं री-इवैल्यूएशन फॉर्म भरने में आ रही दिक्कतों पर मांगा जवाब- कार्रवाई के निर्देश।@ महाराष्ट्र में डीजल को लेकर गैलन वॉर, पेट्रोल पंप के बाहर भिड़ गए किसान।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -