- Back to Home »
- State News »
- पहले कांग्रेस के लिए डेली वेजेज पर काम करते थे हार्दिक पटेल अब परमानेंट हो गए....बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम माथुर का तंज़...
पहले कांग्रेस के लिए डेली वेजेज पर काम करते थे हार्दिक पटेल अब परमानेंट हो गए....बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम माथुर का तंज़...
Posted by : achhiduniya
13 March 2019
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा औपचारिक रूप
से पाटीदार आरक्षण आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल के कांग्रेस मे शामिल होने के बाद से
हार्दिक पटेल बीजेपी के निशाने पर आ गए। बीजेपी के
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम माथुर ने हार्दिक पर निशाना साधते हुए कहा कि इससे पहले वह
डेली वेजेज पर कांग्रेस के लिए काम करते थे अब परमानेंट हो गए हैं। ओम माथुर ने
कहा कि कांग्रेस के इशारे पर हार्दिक की अगुआई में आंदोलन किए जा रहे थे,लेकिन अब पार्टी में शामिल होने के बाद उन्हें
परमानेंट नियुक्ति मिल गई है।
वहीं ओम माथुर ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा
कि गुजरात कांग्रेस में भगदड़ मची हुई है। कांग्रेस के
एमएलए लगातार बीजेपी में शामिल हो रहे हैं। 4-5 विधायक भी बीजेपी
में शामिल होने के लिए तैयार हैं। ओम
माथुर ने साथ ही कांग्रेस को अपना कुनबा संभालने की हिदायत भी दी। हार्दिक पटेल के चुनाव लड़ने की संभावनाओं पर भी
ओम माथुर ने कहा कि, वह जमानत बचा पाने में कामयाब रहें, यही बड़ी बात होगी।

