- Back to Home »
- Politics »
- गठबंधन के लिए एक बार फिर राहुल के आगे गिड़गिड़ाए अरविंद केजरीवाल....
Posted by : achhiduniya
13 March 2019
दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद
केजरीवाल की तरफ से दिल्ली में कांग्रेस से हाथ मिलाने की काफी कोशिश की गई थी,लेकिन कांग्रेस ने इसे साफ इंकार कर दिया। जिससे
नाराज होकर अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि दोनों (कांग्रेस और बीजेपी) के बीच
अपवित्र गठबंधन की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस पार्टी अहंकारी हो गई
है। अगर उनका ऐसा ही रवैया रहा तो उनके उम्मीदवार जमानत तक गंवा बैठेंगे। दिल्ली
में कांग्रेस के साथ गठबंधन पर उन्होंने कहा था कि मीडिया में कांग्रेस की तरफ से
लगातार गठबंधन की जानकारी आ रही है।
हमारे अंदरूनी सर्वे के मुताबिक पूर्ण राज्य
के मुद्दे पर कांग्रेस के साथ जाए बिना सातों सीट जीत रहे हैं। अब अपने तेवर को कम करते हुए केजरीवाल ने कहा
देश के लोग अमित शाह और मोदी जी की जोड़ी को हराना चाहते हैं। अगर हरियाणा में
जेजेपी, आप और कांग्रेस साथ लड़ते हैं तो हरियाणा
की दसों सीटों पर बीजेपी हारेगी। अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर राहुल गांधी से
गठबंधन की गुजारिश की है। अरविंद केजरीवाल ने इस बार दिल्ली के लिए नहीं बल्कि
हरियाणा में हाथ मिलाने की बात कही है।

