- Back to Home »
- Politics »
- आप पार्टी से जुड़कर क्या बोली किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर....
Posted by : achhiduniya
29 March 2019
आप पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा, जिस समाज की हर पार्टी ने उपेक्षा की। हम उनके साथ हैं। मैं
इनके कार्यक्रम में भी गया था। यह सरकार तो एक बिल भी लाई थी जिसमें वो किन्नरों
को भिखारी की केटेगरी में रखना चाहती थी। किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर मां भवानी
नाथ वाल्मीकि आज आम आदमी पार्टी में शामिल हुईं।
आप से जुड़कर लोकसभा चुनाव मैदान
में उतरने वाली मां भवानी नाथ बाल्मीकि महामंडलेश्वर ने कहा, मैं किसी को हराने नहीं आयी हूं। मैं जीतने आयी हूं। हमारा मुद्दा
बेरोजगारी है। नोटबंदी है,जो वादे किए गए थे वो सब हैं। इसके
बाद आप ने मां भवानी को इलाहाबाद सीट से लोकसभा प्रत्याशी घोषित कर दिया है। भवानी
को पार्टी में शामिल करते हुए कहा अब इलाहाबाद की लड़ाई जीतेंगे।

