- Back to Home »
- Politics »
- सेना को लेकर कांग्रेस द्वारा की गई ब्यान बाजी के चलते....कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और केरल में पार्टी के प्रवक्ता रहे टॉम वडक्कन बीजेपी में शामिल....
सेना को लेकर कांग्रेस द्वारा की गई ब्यान बाजी के चलते....कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और केरल में पार्टी के प्रवक्ता रहे टॉम वडक्कन बीजेपी में शामिल....
Posted by : achhiduniya
14 March 2019
पुलवामा हमले के बाद सेना को लेकर कांग्रेस के स्टैंड से वे
काफी दुखी हो चुके कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और केरल
में पार्टी के प्रवक्ता रहे टॉम वडक्कन ने भारी मन से पार्टी छोड़ने का फैसला लिया। उन्होंने
कहा कि देशप्रेम से समझौता नहीं किया जा सकता है। वडक्कन ने पीएम मोदी की तारीफ
करते हुए कहा कि कांग्रेस में यूज एंड थ्रो कल्चर है और मुझे यह स्वीकार्य नहीं है।
मैंने अपने जीवन के 20 साल कांग्रेस को दिये, लेकिन पार्टी में वंशवाद हावी होता जा रहा है।
टॉम
वडक्कन को सोनिया गांधी का काफी करीबी माना जाता
है। दिल्ली में केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद की मौजूदगी में बीजेपी ज्वाइन करने
वाले टॉम वडक्कन ने कहा कि वे कांग्रेस की वंशवाद राजनीति
से परेशान हो गए थे और इससे आजिज आकर ही पार्टी छोड़ने का निर्णय लिया। पाकिस्तानी
आतंकियों का हमारी जमीन पर हमला और आप उस पर राजनीति करते हैं। उन्होंने कहा कि जब
आप देश की सेनाओं पर सवाल उठाते हैं तो इससे दुख होता है।
कांग्रेस छोड़ना और
बीजेपी में शामिल होना विचारधारा की बात नहीं है, यह देश प्रेम
की बात है। टॉम वडक्कन पूर्व पीएम और दिवंगत कांग्रेस नेता राजीव गांधी के सहायक
भी रहे हैं।


