- Back to Home »
- State News »
- महाराष्ट्र मे कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन के साथ आया सांसद राजू शेट्टी का स्वाभीमानी शेतकरी संगठन...
Posted by : achhiduniya
14 March 2019
महाराष्ट्र मे एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार की पहल के साथ ही राजू शेट्टी की पार्टी के महागठबंधन से जुड़ गई है। कांग्रेस नेता अहमद पटेल और सासंद राजू शेट्टी के बीच बुधवार को फोन पर चर्चा हुई और इसके साथ स्वाभीमानी शेतकरी संगठन महाराष्ट्र में महागठबंधन के पाले में आ गया है। कांग्रेस-एनसीपी ने सांसद राजू शेट्टी की पार्टी स्वाभीमानी शेतकरी संगठन के साथ हाथ मिलाया है। सूत्रों के हवाले से मिल रही जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस-एनसीपी राजू शेट्टी की पार्टी को 2 सीटे देने पर तैयार हुई है।
इससें पहले राजू शेट्टी की पार्टी नें 3 सीटों की मांग की
थी। राजू शेट्टी की पार्टी को मिलने वाली 2
सीटों में से एक वह कांग्रेस को देगी। खुद राजू शेट्टी हातकणंगले लोकसभा सीट से
चुनाव लड़ेंगे। राजू शेट्टी वर्तमान में इसी लोकसभा सीट से सांसद हैं। वहीं, कांग्रेस सांगली या वर्धा लोकसभा सीट में से एक
सीट राजू शेट्टी की स्वाभीमानी शेतकरी संगठन को दी जाएगी। राजू शेट्टी की पार्टी को अपने कोटे सें कौन-सी एक सीट
देनी है, इस पर जल्द ही कांग्रेस विचार करेगी। माना
जा रहा है कि कांग्रेस की ओर से जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा की जाएगी।

