- Back to Home »
- State News »
- राहुल तो अभी बच्चा है जी..संवाददाताओ से बोली पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी
Posted by : achhiduniya
28 March 2019
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पिछले हफ्ते माल्दा में एक
चुनावी रैली में आरोप लगाया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और तृणमूल कांग्रेस
प्रमुख अपने वादों को पूरा करने में नाकाम रहे हैं। उन्होंने यह आरोप भी लगाया था
कि बंगाल में कोई बदलाव नहीं हुआ और ममता के कार्यकाल में राज्य में कोई विकास नहीं
हुआ। जिस पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी
ने अपनी सरकार के खिलाफ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के आरोपों को खारिज कर दिया
और कहा कि “वह अभी बच्चे हैं”।
उन्होंने राष्ट्रीय चुनाव से पहले राहुल के
न्यूनतम आय वायदे पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। ममता ने कहा,उन्होंने (राहुल) वही कहा है जो महसूस किया। मैं
इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहूंगी। वह अभी बच्चे हैं। मैं इस बारे में क्या
कहूंगी? न्यूनतम आय के राहुल के वादे के बारे में
पूछे जाने पर ममता ने कहा, उन्होंने (कांग्रेस) एक घोषणा की है और
हमारे लिए इस पर टिप्पणी करना उचित नहीं होगा।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और
तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी चार अप्रैल से अपने चुनाव प्रचार की शुरूआत
करेंगी और प्रदेश में तकरीबन 100 रैलियों को
संबोधित करेंगी। लोकसभा चुनाव के लिए तृणमूल के घोषणापत्र जारी करते हुए ममता ने
कहा, मेरे चुनाव अभियान की शुरूआत चार अप्रैल से
होगी और यह 17 मई तक जारी रहेगी। मैं करीब 100 रैलियों को संबोधित करूंगी। मैं असम में भी रैली
को संबोधित करूंगी।


