- Back to Home »
- Politics »
- कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर होगी लोकसभा चुनाव में दो सीटों पर साख बचाने कि ज़िम्मेदारी..
Posted by : achhiduniya
23 March 2019
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी फिलहाल उत्तर प्रदेश की अमेठी सीट
से सांसद हैं, जहां आगामी लोकसभा चुनाव में उनका सामना
भारतीय जनता पार्टी की नेता और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से होगा। इस बार कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस बार दो
सीटों से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। केरल कांग्रेस अध्यक्ष मुल्लापल्ली रामचंद्रन
ने शनिवार को ऐसा दावा किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अमेठी सीट के साथ-साथ
केरल में पार्टी की गढ़ माने जानेवाली वायनाड संसदीय सीट से भी चुनाव लड़ेंगे। रामचंद्रन
का दावा है कि कांग्रेस अध्यक्ष इस बात के लिए तैयार हैं।
वायनाड सीट के बारे में
बताते हुए केरल कांग्रेस अध्यक्ष मुल्लापल्ली रामचंद्रन कहते हैं, इसके लिए एक महीने से बात चल रही थी। पहले राहुल
गांधी दो सीटों के लिए तैयार नहीं थे। बाद में तैयार हो गए। कांग्रेस नेता ओमान चांडी ने ऐसा दावा किया है।
उन्होंने कहा, केरल कांग्रेस कमेटी ने राहुल गांधी से
निवेदन किया है कि वह केरल की एक सीट से चुनाव लड़ें। वह सीट वायनाड है। राहुल
गांधी का जवाब कभी भी आ सकता है।
लोकसभा का परिसीमन होने के बाद साल 2008 में
वायनाड लोकसभा सीट अस्तित्व में आई थी। ये कन्नूर, मलाप्पुरम और
वायनाड संसदीय क्षेत्र को मिलाकर बनी है। परिसीमन के बाद से ही इस सीट पर कांग्रेस का
कब्जा रहा है। कर्नाटक कांग्रेस के प्रमुख दिनेश गुंडु राव ने राहुल से अपने राज्य
से चुनाव लड़ने के लिए कहा वहीं, केरल कांग्रेस
भी वायनाड निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए गांधी की चुनावी रणनीति को
समझाने की कोशिश कर रही है।


