- Back to Home »
- State News »
- महाराष्ट्र में कांग्रेस, एनसीपी, बहुजन विकास अगाड़ी, स्वाभिमानी शेतकारी संगठन, युवा स्वाभिमानी पक्ष के बीच गठबंधन के साथ हुआ सीटों का बंटवारा.....
महाराष्ट्र में कांग्रेस, एनसीपी, बहुजन विकास अगाड़ी, स्वाभिमानी शेतकारी संगठन, युवा स्वाभिमानी पक्ष के बीच गठबंधन के साथ हुआ सीटों का बंटवारा.....
Posted by : achhiduniya
23 March 2019
2019 लोकसभा में पार्टियो के गठबंधन के साथ ही उम्मीदवारो कि घोषणा शुरू हो चुकी है। महाराष्ट्र की कुल 48 लोकसभा सीटों के लिए कांग्रेस, एनसीपी, बहुजन विकास अगाड़ी, स्वाभिमानी शेतकारी संगठन, युवा स्वाभिमानी पक्ष के बीच गठबंधन हुआ है। इस गठबंधन में कांग्रेस के खाते में 24 सीटें तो राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के हिस्से में 20 सीटें आई हैं। महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रमुख अशोक चव्हाण ने बताया, कांग्रेस 24 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और एनसीपी 20 सीटों पर मैदान में उतरेगी। बहुजन विकास अगाड़ी को 1 सीट, स्वाभिमानी शेतकारी संगठन को दो सीटें और युवा स्वाभिमानी पक्ष को 1 सीट दी गई है।
महाराष्ट्र में बीजेपी ने शिवसेना के साथ गठबंधन
किया है। यहां बीजेपी के हिस्से में 25 तो शिवसेना
के खाते में 23 सीटें आई हैं। शिवसेना ने दक्षिण मुंबई से
अरविंद सावंत, दक्षिण-मध्य मुंबई से राहुल शेवाले, उत्तर-पश्चिम मुंबई से गजानन कीर्तिकर, ठाणे से राजन विचारे, कल्याण से श्रीकांत शिंदे, रायगड से अनंत गिते और रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग से
विनायक राऊत को टिकट दिया है। इसी तरह कोल्हापुर से संजय मंडलिक, हातकणंगले से धैर्यशिल माने, नासिक से हेमंत गोडस और शिर्डी से सदाशिव लोखंडे
को शिवसेना ने अपना प्रत्याशी बनाया है।

