Posted by : achhiduniya 04 March 2019


प्रेग्‍नेंसी में सेक्‍स को लेकर ढेर सारी ऐसी बातें की जाती हैं जिनमें कोई सच्‍चाई नहीं होती है। ऐसे ही मिथकों के बारे में जानने की कोशिश करते हैं जिन्‍हें आप सच मानते हैं। ज़्यादातर लोगों को लगता है कि प्रेग्नेंसी के दौरान सेक्स नहीं करना चाहिए, लेकिन ये सच नही है। पहले तिमाही में बेशक आपको बहुत थकान और मिचली की वजह से पार्टनर से क्लोज़ होने का मन ना करे,लेकिन दूसरे ट्राइमेस्टर (3 से 6 महीने) के दौरान उलटियां अमूमन आनी बंद हा जाती हैं और आप पहले से अच्‍छा महसूस करने लगती हैं। आपकी बॉडी में लव हार्मोन्‍स (ऑक्सीटॉकिन) बढ़ने लगते हैं। 
दरअसल, प्रेग्नेंसी के दूसरे ट्राइमेस्टर में आपका ब्लड फ्लो और स्राव दोनों बढ़ जाते हैं। इस वजह से लव हार्मोन्स की मात्रा भी बढ़ती जाएगी। इस पूरी प्रक्रिया को Chadwick (चैडविक) भी कहते हैं।  इस दौरान वेजाइना में सूजन आने लगती है और लूब्रकन्ट (चिकनाई) भी बढ़ जाता है। ऐसे में पार्टनर के साथ इंटिमेट का होने का मन करने लगता है।  मिथक:- प्रेग्नेंसी के दौरान सेक्स करने से भ्रूण (बच्चे) को नुकसान पहुंच सकता है। सच:- प्रेग्नेंसी के दौरान वेजाइना खुद ही स्ट्रेच होकर थोड़ी बड़ी हो जाती है। इसी वजह से गर्भाशय के बाहरी तरफ श्लेष्मा (म्यूकस) की भारी लेयर जम जाती है, जिससे सेक्स के दौरान बच्‍चा यूट्रेस के अंदर सुरक्ष‍ित रहता है। 
मिथक:- सेक्‍स के बाद लेबर पेन उठने लगता है। सच:- ये सच है कि सीमन में कुछ मात्रा में प्रोस्टाग्लैंडीन मौजूद होता है, जिस वजह से आपको थोड़ा दर्द हो सकता है। डिलीवरी के दौरान भी सिंथेटिक प्रोस्टाग्लैंडीन देते हैं ताकि आपको दर्द हो और बच्चा बाहर आ सके,लेकिन सीमन प्रोस्टाग्लैंडीन की मात्रा बहुत कम होती है, इसीलिए लेबर पेन उठने का सवाल ही नहीं उठता। मिथक:- सेक्स के बाद ब्‍लीडिंग होने का मतलब है मिसकैरेज या डैमेज होना। सच:- गर्भाशय के सेंसिटिव होने की वजह से सेक्स के बाद थोड़ा ब्लड निकल सकता है, जो कि सामान्‍य बात है,लेकिन अगर ब्‍लीडिंग ज़्यादा हो तो तुरंत डॉक्टर से बात करें।
मिथक:- प्रेग्नेंसी के दौरान सेक्स करने से वेजाइनल इंफेक्शन हो सकता है। सच- अगर आपके पार्टनर को कोई यौन संचारित रोग (सेक्सुअल ट्रांसमिटेड डिसीज़) ना हो तो आपको कोई चिंता करने की ज़रूरत नहीं। ऐसे में बस खुद को भी साफ रखें। अब तो आप समझ गए होंगे कि प्रेग्नेंसी के दौरान सेक्स करने से कोई नुकसान नहीं होता, बल्कि ये फायदे होते हैं:- इससे आपकी पेल्विक मसल्स मज़बूत होती हैं। प्रेग्नेंसी में सेक्स से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर रहता है। इससे इम्यूनिटी बूस्ट होती है। नींद अच्छी आती है। इससे आप दोनों के बीच प्यार बना रहता है। इसीलिए प्रेग्नेंसी के दौरान सेक्स करने से ना घबराएं। अगर फिर भी आपका कोई भी सवाल हो तो अपने डॉक्टर से ज़रूर सलाह लें।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ द्वारका में धतूरा गैंग का पर्दाफाश, मीठी बातों में फंसाकर बुजुर्गों को पिलाते नशे वाला जूस, फिर करते गहने साफ। @ पश्चिम बंगाल को लेकर निर्वाचन आयोग का बड़ा फैसला, मुख्य सचिव और गृह सचिव को पद से हटाया।@ खाड़ी की जंग से कश्मीर के पर्यटन का बुरा हाल खाली हाउसबोट, सूने बाजार।@ ओडिशा-हॉस्पिटल के ICU में लगी भीषण आग, 10 मरीजों की मौत, 11 स्टाफ मेंबर्स बुरी तरह जख्मी।@ हमें कर्ज और शिकायतें विरासत में मिले, हमने पंजाब को विकास के रास्ते पर लौटाया-CM भगवंत मान।@ RSS का बड़ा बदलाव, प्रांत खत्म, बनेंगे 80 संभाग, चुनाव में जाति आधारित विश्लेषण बंद करने की अपील।@ दिल्ली में हुई पॉलिटिकल साइंस कॉन्क्लेव, नीति विशेषज्ञों और शिक्षाविदों ने गढ़ा भविष्य का राजनीतिक रोडमैप।@ ओडिशा के मयूरभंज में बवंडर ने मचाई तबाही, हवा में उछाली गाड़ियां, 70 से ज्यादा घरों को नुकसान।@ तेल ने बदली सऊदी-ईरान की किस्मत तो थोरियम बदलेगा भारत की, अनदेखी पर परमाणु वैज्ञानिक ने चेताया।@ पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को दो फेज में वोटिंग, 4 मई को चुनाव नतीजे।@ तेलंगाना में पुलिस का आधी रात छापा, ड्रग्स लेते पकड़े गए TDP सांसद और BRS के पूर्व विधायक, फायरिंग भी हुई।@ रमजान में कराची बेहाल, 15 घंटे की अघोषित गैस कटौती, 50% आपूर्ति घटी, जनता में हाहाकार।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"भव्य रक्तदन शिबीर स्व श्री शिवरतन काबरा जी के जन्मविशेष पुण्यस्मरण पर स्टोन मर्चेंट एसोसिएशन द्वारा"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -