- Back to Home »
- State News »
- जो अपने बच्चों को 'चौकीदार' बनाना चाहते हैं तो वे पीएम मोदी को वोट दे और जो..... सीएम अरविंद केजरीवाल
जो अपने बच्चों को 'चौकीदार' बनाना चाहते हैं तो वे पीएम मोदी को वोट दे और जो..... सीएम अरविंद केजरीवाल
Posted by : achhiduniya
20 March 2019
भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे देश में 'मैं भी चौकीदार' चुनावी कैम्पेन चलाया जा रहा है जिसमे लगभग पार्टी के सभी नेता-कार्यकर्ता अपने नाम के आगे 'मैं भी चौकीदार' लगाते जा रहे है। दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भाजपा के 'मैं भी चौकीदार' चुनाव कैम्पेन पर प्रहार करते हुए कहा कि अगर लोग अपने बच्चों को 'चौकीदार' बनाना चाहते हैं तो उन्होंने पीएम मोदी को वोट देना चाहिए। केजरीवाल ने ट्वीट किया,मोदी जी पूरे देश को चौकीदार बनाना चाहते हैं। अगर आप भी अपने बच्चों को चौकीदार बनाना चाहते हैं तो मोदी जी को वोट दें। पर अगर आप अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा देकर डॉक्टर, इंजीनियर, वकील बनाना चाहते हैं तो पढ़े लिखे ईमानदार लोगों की पार्टी आम आदमी पार्टी को वोट दें।
भाजपा के 'मैं भी चौकीदार' चुनाव अभियान के तहत पीएम मोदी और मंत्रियों सहित भाजपा नेताओं ने अपने टि्वटर हैंडल पर नाम के साथ 'चौकीदार' लगा लिया था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी होली के अवसर पर ऑडियो ब्रिज के माध्यम से देश भर में लगभग 25 लाख चौकीदारों को संबोधित करेंगे एवं उनके साथ होली के रंग साझा करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 31 मार्च को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये देश के लगभग 500 लोकेशन पर उन 'चौकीदारों' से बात करेंगे जो 'मैं भी चौकीदार' अभियान से जुड़े हैं।

