- Back to Home »
- Politics »
- बुआ-बबुआ ने साइकिल का ‘सा’ और हाथी का ‘थी’ लेकर बनाया नया लोगो ‘साथी’…
Posted by : achhiduniya
19 March 2019
सपा-बसपा गठबंधन का लोगो भी दोनों के चुनाव चिन्ह के लोगो को
लेकर बनाया गया है। सपा के साइकिल के पहिए और बसपा के हाथी सूंड को जोड़कर नया
लोगो रचा है। 2019 लोकसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए सपा और बसपा
23 साल पुरानी दुश्मनी भुलाकर एकसाथ आ गये है। इसी बीच सपा-बसपा ने अपने गठबंधन का
लोगों भी जारी कर दिया है। लोगो में सपा के चुनावी निशान साइकिल का ‘सा’ और बसपा के
चुनावी लोगो हाथी का ‘थी’ लेकर ‘साथी’ बनाया है।
इसके साथ ही नारा दिया है कि महागठबंधन से महापरिवर्तन। समाजवादी पार्टी के
राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सपा-बसपा
गठबंधन का नया लोगो ट्वीट किया है।
अखिलेश
यादव ने नए लोगो के रूप में 'साथी' शब्द का इस्तेमाल किया है। साथ ही उन्होंने लोगो
के साथ लिखा है कि यह रचनात्मकता रचनाकार की रचना और सोच से प्रभावित है। अखिलेश
यादव का यह ट्वीट महाराष्ट्र में सभी 48 लोकसभा सीटों पर सपा-बसपा के साथ मिलकर
चुनाव लड़ने के ऐलान के बाद आया है। नए लोगो में साइकिल और हाथी को दिलचस्प तरीके
से दिखाया गया है। अखिलेश यादव ने ट्वीट कर बसपा सुप्रीमो मायावती की तारीफ की थी।
उन्होंने लिखा था मायावती जी ने जीवन भर पिछड़ों, ग़रीबों और
महिलाओं के सम्मान व भागीदारी के लिए संघर्ष किया है। उन्होंने उन वर्गों के
ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई जिन्होंने वंचित वर्ग को दबाना चाहा।
भाजपा समाज को पीछे ले
जाना चाहती है जबकि हम एक बेहतर भविष्य के लिए लड़ रहे हैं वक़्त है महापरिवर्तन
का। इस लोगो में पार्टियों के चुनाव निशान के साथ दोनों दलों के नेताओं की
तस्वीरें भी लगाई गई हैं। एक तरफ जहां, सपा की साइकिल
के साथ अखिलेश यादव, मुलायम सिंह यादव और राम मनोहर लोहिया के
फोटो लगे हैं। वहीं दूसरी ओर बसपा का चुनाव निशान हाथी के साथ मायावती, कांशीराम और डॉ. अंबेडकर की तस्वीर लगाई गई है।


